Categories: Uncategorized

राजनांदगांव : निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मोहारा क्षेत्र के राईस मिलों का भौतिक सत्यापन कर डिमाण्ड से किये मिलान…

राजस्व विभाग की बैठक लेकर डिमाण्ड पंजी दुरूस्तीकरण के प्रगति की ली जानकारी

Advertisements

राजनंादगांव 30 अगस्त। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने राजस्व डिमाण्ड दुरूस्तीकरण के तहत आज सुबह मोहारा क्षेत्र के राईस मिलों में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके तथा अधिकारियों के साथ जाकर भौतिक सत्यापन कर पूर्व डिमाण्ड से मिलान कर नया डिमाण्ड तैयार करने राजस्व अधिकारी श्री अशोक देवांगन को निर्देशित किये। वही अपरान्ह में राजस्व विभाग की बैठक लेकर डिमाण्ड दुरूस्तीकरण अभियान की प्रगति की जानकारी लेकर कहा कि सभी उप अभियंता एवं राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक कार्य में तेजी लाकर डिमाण्ड दुरूस्त करे।


आयुक्त श्री गुप्ता प्रतिदिन वार्डो में चल रहे डिमाण्ड दुरूस्तीकरण अभियान में स्वयं पहुॅच डिमाण्ड से मिलान कर टीम को दिशा निर्देश दे रहे है, जिसके तहत आज उन्हांेने मोहारा क्षेत्र के राईस मिलों में जाकर भौतिक सत्यापन किये वही अपरान्ह में गठित दल की क्षेत्रवार अलग अलग जानकारी लेकर अब तक किये गये डिमाण्ड संख्या देख संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि सभी दल डिमाण्ड पंजी लेकर जायेगे जिससे डिमाण्ड के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सके, वार्डो में जाने के अलावा राजस्व प्रभारी राजस्व वसूली करना भी सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन करने से कम वसूली की जानकारी हो रही है, और इससे हमारा वसूली भी बढेगी, सभी लोग करदाताओं को जानकारी देंगे और नये डिमाण्ड के आधार पर देयक तैयार कर करदाताओं को बकाया बिल प्रस्तुत करेंगे। उन्हांेने कहा कि बड़े घरों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की पहले भौतिक सत्यापन करे उसके पश्चात छोटो का भी मिलान करे। इसके अलावा उन्होंने टीम को प्रतिदिन करने वाले भौतिक सत्यापन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि कई घरो का आज भी डिमाण्ड में दर्ज नहीं है, जिसे भी विवरणी भर दर्ज करना है, नये मकानों की भवन अनुज्ञा से जानकारी लेकर एवं नये नल कनेक्शन की जल विभाग से जानकारी लेकर उनका भी डिमाण्ड तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली प्राप्त नहीं हो रही है, सभी कर्मचारी गंभीरता से डिमाण्ड दुरूस्तीकरण कार्य करना है, सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को भौतिक सत्यापन अनुसार डिमाण्ड तैयार कर विवरणी भर करदाताओं को बिल देकर राजस्व वसूली करेंगे। बैठक में उपायुक्त श्री मोबिन अली, राजस्व अधिकारी श्री अशोक देवांगन सहित उप अभियंतागण तथा राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 26 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक…

18 minutes ago

राजनांदगांव : चयन परीक्षा 30 मार्च को…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा…

22 minutes ago

राजनांदगांव : डॉ.घमेन्द्र साहू को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव…

24 minutes ago

राजनांदगांव : 40 हजार लीटर शराब का किया गया नष्टीकरण…

कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के उपस्थिति में 39918.417…

26 minutes ago

राजनांदगांव : लोकार्पण एवं होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव/ छुरिया:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम रामतराई में शासकीय पूर्व…

29 minutes ago