छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी में फसल अवशेष प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न…

राजनांदगांव 23 जनवरी 2024। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के 38वां स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् रायपुर एवं फार्मर्स फस्र्ट परियोजना, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में फसल अवशेष प्रबंधन एवं संसाधन उपयोग क्षमता बढ़ाने हेतु संरक्षित कृषि विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में हुआ।

Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव श्री सचिन सिंह बघेल ने कृषक को फसल अवशेष प्रबंधन पर रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग कर जैविक खाद का अधिकतम उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण कृषि करने पर जोर दिया। साथ ही फसल चक्रण के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी श्री कोमल सिंह राजपूत ने फसल अवशेष प्रबंधन की परम्परागत कृषि विधियों को आधुनिक कृषि के परिदृश्य में बढ़ावा देने की बात कही।


अधिष्ठाता पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय डॉ. जया लक्ष्मी गांगुली ने विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस की बधाई देते हुए फसलों में अवशेष प्रबंधन एवं फसलों पर जैविक कीट नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित वैज्ञानिक छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने फसल अवशेष प्रबंधन एवं संसाधन उपयोग क्षमता बढ़ाने हेतु

संरक्षित कृषि के लिए कृषक बंधुओं एवं छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। साथ ही कृषि विषयों के शोधार्थियों एवं कृषि वैज्ञानिकों को मौसम पूर्वानुमान से सम्बंधित अन्वेषण की ओर अपनी खोज को करने हेतु प्रेरित किया। सरपंच ग्राम पंचायत सुरगी श्री आनंद साहू ने जैविक खाद के उपयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम समन्वयक एवं परियोजना के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. विनम्रता जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कृषि कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य अतिथि के कर कमलों से इस वर्ष के पंचांग का विमोचन किया गया। एक दिवसीय सेमिनार का तकनीकी सत्र प्रारंभ हुआ। जिसमे फसल अवशेष प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर व्याख्यान हुए।

जिसका कृषकों एवं छात्र-छात्रों ने लाभ लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. आरएन गांगुली, डॉ. ललित रामटेके, डॉ. मनोज चंद्राकर, डॉ. अभय बिसेन, डॉ. पूजा साहू, डॉ. अतुल डांगे, डॉ. डिकेश्वर निषाद , डॉ. रोमिला खेस, डॉ. प्रदीप पटेल, डॉ. उषा यादव एवं समस्त कर्मचारीगण एवं वृहद् संख्या में कृषक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

12 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

14 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

15 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

15 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

15 hours ago

This website uses cookies.