राजनांदगांव: पढऩा लिखना अभियान के तहत स्वयंसेवी भाव से सेवा के लिए साक्षरता में सहयोग हेतु प्रस्ताव आमंत्रित…

राजनांदगांव- केन्द्र प्रवर्तित पढऩा लिखना अभियान इस वर्ष से स्वीकृत किया गया है। जिसमें प्रदेश के 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता प्रदान किया जाना है। यह कार्य जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण (जिला लोक शिक्षा समिति) के माध्यम सेे जिले में क्रियान्वित किया जाएगा। असाक्षरों को पढ़ाने वाले अनुदेशकों को स्वयंसेवी भावना से नि:शुल्क पढ़ाया जाना है। इस अभियान में नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी जिलों राष्ट्रीय व राज्य के औसत साक्षरता वाले जिलों महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता प्रदान किया गया है। जिले में भी यह कार्यक्रम संचालित किया जाना है।

Advertisements

पढऩा लिखना अभियान के मार्गदर्शिका के अनुसार इस अभियान में सिविल सोसायटी, गैर सरकारी संगठन, कार्पोरेट सोशल सेक्टर जिन्हे साक्षरता परियोजना में कार्य करने का अनुभव हो उनका भी इस कार्य में सहयोग लिया जा सकता है। यह कार्य पूर्णत: नि:शुल्क होगा। असाक्षरों को साक्षर करने के इस कार्य में स्वयंसेवी भावना रखने वाले सेवाभावी अशासकीय संगठन, सिविल सोसायटी एवं कार्पोरेट सेक्टर जो इसमें सहयोग प्रदान करना चाहें वे अपनी सहमति प्रदान करते हुए कार्यक्षेत्र से अवगत कराना होगा।

इसके लिए जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण (जिला लोक शिक्षा समिति) कार्यलय जिला लोक शिक्षा समिति कलेक्टोरेट प्रथम तल कक्ष क्रमांक 108 जिला परियोजना अधिकारी से संपर्क कर अपने कार्यक्षेत्र से अवगत करा सकते हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

24 hours ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 days ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 days ago

This website uses cookies.