धान का उठाव होने से उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध
राजनांदगांव 10 दिसम्बर 2021। जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग के तहत धान का उठाव एवं चावल जमा प्रांरभ हो गया है। जिले की 149 धान उपार्जन केन्द्रों में 9 नवम्बर तक 147056.00 मिट्रिक टन धान क्रय किया गया है। जिसका उठाव कस्टम मिलिंग के तहत जिले के राईस मिलर्स द्वारा डीओ के माध्यम से जारी है।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा निर्देशानुसार 10 दिसम्बर से राईस मिलर्स के अलावा परिवहनकर्ताओं के माध्यम से संग्रहण केन्द्रों में भंडारण हेतु धान का उठाव प्रांरभ किया जा चुका है। मोहला विकासखंड के गोटाटोला उपार्जन केन्द्र से परिवहनकर्ता द्वारा टीओ के माध्यम से धान का उठाव किया गया। वर्तमान में डीओ, टीओ के माध्यम से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। जिससे जिले के उपार्जन केन्द्रों में धान जाम की स्थिति निर्मित नहीं होगी। धान का उठाव होने से उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने से आगामी धान खरीदी में कृषक सुविधापूर्वक धान विक्रय करेंगे।
राजनांदगांव। छुरिया - नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल आज ने छुरिया के वार्ड नं. 13 …
- कलेक्टर ने हितग्राही के हाथों कराया मुर्गी पालन केंद्र उद्घाटन,बिहान दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने…
महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने दी बधाई राजनांदगांव 24 मार्च। नगर निगम के नव…
साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 से…
दुकानदारो को डस्टबिन रखने दिये समझाईस राजनांदगांव 24 मार्च। स्वास्थ्य सेवाओ में गुणात्मक सुधार लाने…
राजनांदगांव। एन आई ई पी आई डी सिकंदराबाद के द्वारा संचालित दिव्याँगजन कौशल विकास, पुनर्वास…
This website uses cookies.