छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पीएचई विभाग द्वारा लगातार ग्रामों का निरीक्षण कर पेयजल की उपलब्धता और गुणवत्ता का किया जा रहा निरीक्षण…


– पीएचई विभाग द्वारा बंद हैण्डपम्पों का मरम्मत कर की जा रही पेयजल आपूर्ति
– पानी के संबंध में शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18002330008 जारी
राजनांदगांव 03 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरूण साव के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामों में निरीक्षण कर रहे है। ग्रीष्मकाल में पानी की व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीएचई की टीम जिले के सभी ग्रामों में पेयजल की व्यवस्था की जांच एवं सोर्स का निरीक्षण कर रही है।

Advertisements

बंद पाए गये सुधार योग्य हैण्डपम्पों को मरम्मत किया जा रहा है। जल संबंधी किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए भ्रमण के दौरान पेयजल की व्यवस्थाए पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमला द्वारा जिले के ग्राम रानीतराई, सिंघोला, इंदावानी, मलपुरी, भोथीपारखुर्द, खैरझिटी, ढूडिया, भेंडरवानी, बिहावबोड, कातलवाही, रूआतला, झालाकोला तथा रामतराई में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सरपंच, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। पानी की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800 2330008 जारी किया गया है। यह नंबर 24 घंटे क्रियाशील है तथा पानी की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए ग्रामीण इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमला द्वारा निरीक्षण के दौरान पेयजल की व्यवस्था, पानी की जांच कर उसकी गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाता है। इसके अलावा पानी से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

1 day ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 days ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 days ago

This website uses cookies.