छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा, मुख्यमंत्री का एक दूरदर्शी, कल्याणकारी एवं राहत भरा निर्णय…

शासकीय सेवकों की वर्षो पुरानी मांग, पुरानी पेंशन योजना को मुुख्यमंत्री की मिली स्वीकृति
पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा, बजट का मुख्य आकर्षण
अधिकारियों-कर्मचारियों में उत्साह का माहौल

राजनांदगांव 09 मार्च 2022। जिला महासचिव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगांव श्री सतीश ब्यौहरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री भूूपेश बघेल की घोषणा राज्य शासन के शासकीय सेवकों को बेसब्री से इंतजार था। हमें पूर्ण विश्वास था कि मुख्यमंत्री राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाली के संबंध में सकारात्मक घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य शासन के शासकीय कर्मचारियों की पीड़ा को समझते हुए और शासकीय सेवकों के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वर्षो पुरानी मांग पेंशन योजना बहाली को स्वीकृति प्रदान करने का सुखद निर्णय लिया है।

Advertisements

जो इस बजट घोषणा का मुख्य आकर्षण है। राज्य शासन द्वारा लिया गया यह निर्णय, छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय सेवकों के हित में लिया गया। यह एक दूरदर्शी, कल्याणकारी एवं राहत भरा निर्णय है। इस निर्णय से प्रदेश के ऐसे शासकीय सेवकों को जो सितम्बर 2004 के बाद राज्य शासन के आधीन सेवाओं में पदस्थ हुए हैं, उन्हें एवं उनके आश्रित परिवारों को निश्चित तौर पर इस सुखद निर्णय का दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और शासकीय कर्मचारियों के सेवा निवृत्त होने के उपरान्त उनके जीवन स्तर में वृद्धि एवं आर्थिक सुदृढ़ता परिलक्षित होगी।


जिला सयोंजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगांव डॉ. केएल टांडेकर ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना मुख्यमंत्री ने अपने बजट सत्र में घोषणा करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है  जिससे पूरे कर्मचारी जगत में पूरे हर्षोल्लास से उत्सव का माहौल है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : फटाका व्यवसायियों की मांग पर महापौर एवं आयुक्त ने अस्थाई भूखण्ड शुल्क वृद्धि मे की कमी…

अस्थाई भूखण्ड शुल्क 4590 रूपये के स्थान पर अब 4200 रूपये देय होगा 22 अक्टूबर…

3 hours ago

राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचिया को देशी प्लेन शराब के साथ किया गया गिरफ्तार…

 अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस सख्त आदतन शराब कोचिया रवि शेण्डे को 35…

3 hours ago

राजनांदगांव : लखपति दीदी योजना अंर्तगत विभागीय अभिसरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया…

राजनांदगांव - दिनांक 19 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में लखपति दीदी…

3 hours ago

राजनांदगांव : साय सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिये प्रतिबद्ध – मधुसूदन यादव…

अपने पुराने धान तस्कर मित्रों को लाभ पहुॅचाने भूपेश कर रहे हैं हवाहवाई बयानबाजी -…

6 hours ago

राजनांदगांव : एकलव्य विद्यालय पेण्ड्री के तीन छात्रों का एमबीबीएस के लिए चयन…

राजनांदगांव 19 अक्टूबर 2024। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव के तीन छात्रों का एमबीबीएस…

6 hours ago

This website uses cookies.