राजनांदगांव : पूरे उत्साह के साथ करें आजादी का स्वागत : आसिफ अली…

राजनांदगांव- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली ने नगर वासियों सहित जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

आसिफ अली ने कहा है कि 15 अगस्त को हम हमेशा की तरह इस वर्ष भी आजादी का जश्न उत्साह से मनाएंगे। यह हमारे लिए एक पुनीत दिवस है, क्योंकि हम इस दिन एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व के मानचित्र पर उभरे। हम पूरे उत्साह के साथ आजादी का स्वागत करें।

स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता- बलिदानियों और स्वतंत्रता-सेनानियों को भावभीनी पुष्पांजलि के साथ-साथ उन जनसेवकों, अ‌र्द्धसैनिक बलों तथा हमारे सुरक्षा विभागों—थलसेना, जलसेना और वायुसेना के बहादुर जवानों को नमन, जो रात-दिन देश की सीमा पर प्रहरी हैं।

नि:संकोच स्वतंत्रता के बाद इन वर्षों में हम वैज्ञानिक एवं तकनीक की दिशा में प्रगति के कई पड़ाव पार करके सूचना प्रौद्योगिकी में एक अग्रणी राज्य बन गए हैं। हर वर्ष हमारी आजादी का यह दिन अपील करता है और उम्मीद के साथ विदा होता है कि अगला वर्ष आज से बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता नहीं रही है कोरे वादों और लुभावने भाषणों की। जरूरत है तो बस राजनैतिक इच्छा शक्ति से सामाजिक रूप से इन तमाम क्षेत्रों के अधूरे कार्यों को पूरा करने की। देश के अंतिम व्यक्ति तक संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों में इंगित मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सहज, सरल और सुलभ हों, इसे हम अपनी प्राथमिकता तय करें। सही अर्थों में यही हमारी सच्ची राष्ट्रीयता और स्वतंत्रता दिवस के जश्न की सार्थकता भी होगी।

उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कोरोना से लड़ाई लड़ें और इससे भी जिलेवासियों को छुटकारा दिलाने में मदद करें।

आसिफ अली ने कहा कि राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर तबकों को सशक्त बनाने, गांवों को मजबूत करने और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसानों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए लागू की गई योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आनेे लगे हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल पहुंचे वार्ड नं. 13 वार्डवासियों से की मुलाकात, सुनी समस्यायें…

राजनांदगांव। छुरिया - नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल आज  ने छुरिया के वार्ड नं. 13 …

3 hours ago

मोहला: ग्रामीण आदिवासी महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:मुर्गी पालन केंद्र से आत्मनिर्भरता की ओर कदम…

 - कलेक्टर ने हितग्राही के हाथों कराया मुर्गी पालन केंद्र उद्घाटन,बिहान दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने…

3 hours ago

राजनांदगांव : निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने अध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया…

महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने दी बधाई राजनांदगांव 24 मार्च। नगर निगम के नव…

5 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त आज स्टेशनपारा, पुराना बस स्टैण्ड एवं गंज चौक मे सफाई देखे…

दुकानदारो को डस्टबिन रखने दिये समझाईस राजनांदगांव 24 मार्च। स्वास्थ्य सेवाओ में गुणात्मक सुधार लाने…

5 hours ago

राजनांदगांव: सी आर सी सेंटर में डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया गया…

राजनांदगांव। एन आई ई पी आई डी सिकंदराबाद के द्वारा संचालित दिव्याँगजन कौशल विकास, पुनर्वास…

5 hours ago