Uncategorized

राजनांदगांव : पूर्व सांसद मधुसूदन ने किया वार्ड नंबर 16 तुलसीपुर बजरंग चौक में निर्माण कार्यो का भूमिपूजन…

डॉ0 रमन सिंह की अनुशंसा पर वार्ड नं.16 में मिली 13 लाख के निर्माण कार्यो की स्वीकृति

Advertisements

राजनांदगांव शहर के सिविल लाईन, तुलसीपुर, बजरंग चौक, स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत, कार्यकर्ताओं व वार्डवसियो के समक्ष, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने 10 लाख रू. की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं 3 लाख रू. की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ज्ञातव्य है कि उक्त दोनो निर्माण कार्याे की मांग स्थानीय वार्डवासियों द्वारा कई वर्षो जो की जा रही थी , जो पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में पूर्ण नहीं हो पायी थी । वार्डवासियों की इस मांग को पूर्व सांसद मधु ने डॉ0 रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधान सभा एवं विधायक राजनांदगॉव के समक्ष रखते हुए तत्संबंध में राशि स्वीकृति हेतु अनुरोध किया था,

जिसपर सहमति जताते हुए डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर वार्ड नं.16 अंतर्गत शेड निर्माण कार्य हेतु 3 लाख रू. एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रू. की राशि स्वीकृत की गई है। उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्व सांसद मधुसूदन ने अपने करकमलों से संपन्न किया। इस दौरान पूर्व सांसद के साथ वार्ड पार्षद टोपेन्द्र (पारस) वर्मा, उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया, स्थानीय भाजपा नेतागण अतुल रायजादा, मुकेश शर्मा, वार्डवासीगण नरेन्द्र (मुन्ना) यादव, हर्ष (गुड्डा) रामटेके, शिवकुमार श्रीतवास्तव, सतीश रेवतकर, प्रकाश हरिहारनो, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, संगीता मिश्रा दुर्गा राणा, सहित यादव समाज के पदाधिकारीगण शीलू यादव, महेश यादव, हरीश यादव, राधेलाल यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, सालिक यादव, झुमुक यादव, चन्दू यादव, नन्दू यादव, भरत यादव, विजय यादव, फगुवा यादव, गोलू यादव, शत्रुहन यादव,

लक्ष्मण यादव एवं साथी मौजूद रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों ने दोनो विकास एवं निर्माण कार्य की स्वीकृति हेतु डॉ0 रमन सिंह एवं पूर्व सांसद मधुसूदन को धन्यवाद देते हुए आभार प्रदर्शित किया। भूमिपूजन के इस आयोजन के उपरान्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने वार्डवासियों के साथ वार्ड में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पहुॅचकर पूजा-अर्चना की एवं वार्डवासियों से भेंट मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछी व उनकी समस्याओं का निदान किया। पूर्व सांसद ने वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी निगम चुनाव के तैयारी के परिपेक्ष्य में संगठनात्मक विचार विमर्श भी किया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 26 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक…

2 hours ago

राजनांदगांव : चयन परीक्षा 30 मार्च को…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा…

2 hours ago

राजनांदगांव : डॉ.घमेन्द्र साहू को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव…

2 hours ago

राजनांदगांव : 40 हजार लीटर शराब का किया गया नष्टीकरण…

कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के उपस्थिति में 39918.417…

2 hours ago

राजनांदगांव : लोकार्पण एवं होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव/ छुरिया:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम रामतराई में शासकीय पूर्व…

2 hours ago