छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रकृति हमें देती है जीवन, प्रकृति से रखें जुड़ाव – कलेक्टर…

– कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नवीन शासकीय उद्यान रोपणी सुखरी में लगाया आम का पौधा

Advertisements

– कलेक्टर श्री अग्रवाल नवीन शासकीय उद्यान रोपणी सुखरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

– पोषण बाड़ी निर्माण के लिए महिलाओं एवं ग्रामीणों को 5-5 प्रकार के फलदार पौधे एवं सब्जी बीज तथा वर्मी खाद का किया वितरण

– नवीन शासकीय उद्यान रोपणी सुखरी में विभिन्न किस्म के आम, अमरूद, नीबू तथा अन्य प्रजातियों के पौधे किए गए रोपित

राजनांदगांव 02 अगस्त 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम सुखरी के नवीन शासकीय उद्यान रोपणी सुखरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। 

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नवीन शासकीय उद्यान रोपणी सुखरी में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने पोषण बाड़ी निर्माण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को 5 प्रकार के फलदार पौधे, 5 प्रकार की सब्जी बीज एवं वर्मी खाद का वितरण किया। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं को भी एक-एक पौधा वितरण किया। 

उन्होंने फलदार पौधे वितरण के साथ ही उनके गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर पर पौधा लगाने के साथ ही उसकी सेवा उतनी ही जरूरी है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं एवं बुजुर्ग माताओं को पौष्टिक आहार लेने एवं स्वच्छता का ध्यान रखने कहा। जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नवीन शासकीय उद्यान रोपणी सुखरी में विभिन्न किस्म के 750 आम के पौधे, 100 से अधिक अमरूद, नीबू तथा अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। 

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन देती है इससे हम सभी का जुड़ाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ के बिना हमारा अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए सोचना और समझना होगा। अभी जितना अधिक पेड़ लगाएंगे हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए उतना ही अच्छा वातावरण दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पानी का संरक्षण बहुत जरूरी है। भू-जल स्तर लगातार नीचे चला जा रहा है। 

इसे रोकने के लिए उपाय करना बहुत जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कम पानी उपयोग वाली फसलों का उत्पादन करें, जिससे भू-जल स्तर बना रहेगा। भू-जल स्तर बनाए रखने के लिए खाली जगहों में पेड़ लगाने कहा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए तालाब, परकोलेशन टैंक, डबरी निर्माण जैसे कार्य करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को गांव में स्वच्छता बनाए रखने कहा। घरों से निकलने वाले गीला एवं सूखा कचरे को स्वच्छता दीदियों को देने कहा। जिससे गांव के गली-मोहल्ले में गंदगी नहीं होगी। 

उन्होंने कहा कि गंदगी से कई प्रकार की बीमारियां फैलती है इससे बचना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री टीकेश साहू, सरपंच श्री सुरेन्द्र गोस्वामी, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा, महिलाएं एवं ग्रामीणजनों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नवीन शासकीय उद्यान रोपणी सुखरी में पौधरोपण किया। 
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

5 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

7 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

7 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

7 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

7 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

8 hours ago

This website uses cookies.