10 होटल से 8 हजार 5 सौ रूपये जुर्माना 3 किलो पॉलिथीन जप्त
राजनांदगांव 6 मार्च। प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये शासन मंशानुरूप सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने एवं होली त्यौहार में खाद्य पदार्थो की जॉच व साफ सफाई की जॉच करने कार्यवाही पर जिला प्रशासन व नगर निगम सख्ती बरत रही है और अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर जुर्माना कर जप्ती की कार्यवाही के साथ साथ खाद्य पदार्थो की जॉच कर रही है।
इसी कडी मंे आज जिलाधीश श्री डी. ंिसंह एवं निगम आयुक्त डॉ0 आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर नगर निगम तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम शहर के प्रमुख 10 होटलों मे दबीस देकर खाद्य पदार्थो, साफ सफाई की जॉच कर, मिठाईयों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सेम्पल लिया गया और 3 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्ति कर 8 हजार 5 सौ रूपये जुर्माना लगाया।
आगामी होली त्यौहार को देखते हुये आज नगर निगम एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम निगम सीमाक्षेत्र में प्रमुख होटलों में जाकर खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया, साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक की भी जॉच की। जॉच के दौरान साफ सफाई का अभाव पाया गया तथा पॉलिथीन का उपयोग करते पाया गया।
इसके अलावा मोबाईल फुड वेन के द्वारा 60 किलो खोवा, मावा, मिठाई, मिक्चर आदि की भी जॉच की गयी, जिसमें 48 मानक 7 मिथ्याछाप, 3 अवमानक रहे, जिन्हें नस्ट कराया गया तथा किचन साफ सफाई रख व्यवस्था सुधारने समझाईस दी गयी एवं 3 किलो पॉलिथीन जप्त कर 8 हजार 5 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया।
जुर्माना के तहत लक्ष्मीनारायण स्वीट्स से 2 हजार रूपये, जराराम स्वीट्स से 1 हजार 5 सौ रूपये, मानव मंदिर होटल व खण्डेलवाल होटल से 1-1 हजार रूपये एवं अमर सिंह लस्सी सेन्टर, मोती स्वीट्स, रामप्रसाद स्वीट्स, मोती हलवाई, लक्ष्मीनारायण मिठाई वाला व मानव मंदिर मिष्ठान से 5-5 सौ रूपये कुल 8 हजार 5 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया एवं 3 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गयी।
जिला प्रशासन व निगम की संयुक्त टीम होटलो में दबीस देकर समझाईस दे रहे है कि सड़े गले खाद्य पदार्थो का उपयोग न करे, साफ सफाई बनाये रखे, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करे, त्यौहार में शुद्ध खाद्य पदार्थो का विक्रय करे। अवमानना पर कडी कार्यवाही की जावेगी।
आज के अभियान में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डोमेन्द्र ध्रुव व सुश्री अंगेश्वरी कचलाम, नायब तहसीलदार सुश्री देविका ध्रुव, नगर निगम के प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव सहित खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग व नगर निगम की टीम उपस्थित थे।
राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…
राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…
कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…
- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…
राजनांदगांव 26 मार्च 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में गर्मी…
राजनांदगांव 26 मार्च 2025। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 5 अप्रैल 2025 को सुबह…
This website uses cookies.