छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे सार्थक जैन…

– कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Advertisements

राजनांदगांव 18 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के तनाव और डर को दूर करने के लिए को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण के लिए राजनांदगांव जिले से पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के कक्षा 11वीं के विद्यार्थी सार्थक जैन का चयन हुआ है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से कलेक्टोरेट के कलेक्टर कक्ष में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पहले विद्यार्थी सार्थक जैन ने मुलाकात की। 

कलेक्टर ने सार्थक जैन को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह से जिला पंचायत के सीईओ कक्ष में सार्थक जैन ने भेंट की। सीईओ जिला पंचायत ने सार्थक जैन को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी। 

उल्लेखनीय है कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश में लगभग 20 लाख विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है। जिले से लगभग 75 हजार विद्यार्थी, शिक्षक एवं पालकों ने पंजीयन किया है। इस वर्ष पंजीयन के बाद अलग-अलग थीम पर परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं 

और यह कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे है। 12 एवं 13 जनवरी को दिल्ली कार्यक्रम के बाद अंत में बच्चे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से रूबरू होंगे। राजनांदगांव के सार्थक जैन का चयन ध्यान व स्मृति का निर्माण-खेल मानसिकता के थीम के लिए हुआ है। 
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 26 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक…

33 minutes ago

राजनांदगांव : चयन परीक्षा 30 मार्च को…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा…

37 minutes ago

राजनांदगांव : डॉ.घमेन्द्र साहू को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव…

39 minutes ago

राजनांदगांव : 40 हजार लीटर शराब का किया गया नष्टीकरण…

कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के उपस्थिति में 39918.417…

41 minutes ago

राजनांदगांव : लोकार्पण एवं होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव/ छुरिया:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम रामतराई में शासकीय पूर्व…

44 minutes ago