छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने हज यात्रा को सुविधाजनक व पारदर्शी बनाया – मोहम्मद इरफान शेख…

कहा – नए गाइडलाइन से हज यात्रा को लेकर मुस्लिम समाज में हर्ष

Advertisements

राजनांदगांव । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हज यात्रा को लेकर सुविधाजनक व पारदर्शी बनाने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने हज पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत हज यात्रियों को कई सहूलियतें दी गई हैं।

अब हज यात्रा की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन बिना किसी शुल्क के हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके पहले हज यात्रा के आवेदन के लिए 300 रुपए देना होता था। इसके साथ ही बगैर महरम कोटे में अकेली महिला को भी आवेदन करने की छूट दी गई है। नई पॉलिसी के मुताबिक हज यात्रियों की 50 हजार रुपए की बचत होगी।


श्री शेख ने आगे कहा कि मुफ्त में मिलेगा हज फॉर्म- सरकार की नई पॉलिसी के मुताबिक हज यात्रा के लिए आवेदन निशुल्क होगा। ऐसा सरकार की तरफ से पहली बार किया गया है। पहले हज यात्रा के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए था। इस बार हज यात्रा में महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। अकेले भी हज के लिए आवेदन कर सकती है महिला- नए आदेश के मुताबिक अब 45 साल से अधिक उम्र की महिला अकेले हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकती है। पहले बगैर महरम वाली 4 औरतों के साथ जाने का नियम था लेकिन सरकार ने इस नियम को हटा दिया है

और अब कोई भी महिला अकेले हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन कर सकेगी। नए नियम के मुताबिक 80 फीसदी हाजी हज कमेटी से जाएंगे, जबकि 20 फीसदी लोग प्राइवेट टूर ऑपरेटर के जरिए जाएंगे। इस बार भारत के लिए हज की एक लाख 75 हजार सीटें सऊदी अरब सरकार ने दी हैं।सरकारी अस्पताल में सेहत की जांच जरूरी- नई पॉलिसी में सरकार ने हज यात्रियों के लिए एक और बड़ा बदलाव किया है।

अब हाजी की स्वास्थ्य की जांच सिर्फ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही होगी। नए आदेश के मुताबिक प्राइवेट अस्पताल से हाजी की जांच मान्य नहीं होगी। हर राज्य की हज कमेटी से एक अधिकारी भी हज पर जाएगा। सस्ता हो जाएगा हज यात्रा- सरकार की नई पॉलिसी का हज यात्रियों को फायदा होगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने ट्वीट किया कि नई पॉलिसी के तहत पहली बार पैकेज में प्रति हज यात्री 50 हजार रुपए की कमी आएगी। इस तरह से हज यात्रा 50 हजार रुपए तक सस्ता हो जाएगा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव आर्शीवाद एवं रिद्धी सिद्धी कालोनी वासियों से हुये रूबरू…

पानी की समस्या का समाधान करने अधिकारियों को दिये निर्देश राजनांदगांव 23 मार्च। महापौर श्री…

7 hours ago

राजनांदगांव : भाजपा प्रदेश कार्यालय मे आयोजित विजय सम्मेलन में शामिल हुए जिले के जनप्रतिनिधि…

राजनांदगांव।भाजपा प्रदेश कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विजयी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर…

1 day ago

राजनांदगांव : अनुशासन जीवन को सिस्टम देता है, जिससे हमारे जीवन में स्थिरता और प्रगति आती है…

राजनांदगांव। यह एक प्रेरक और जीवन के मूल्यों पर आधारित संदेश है जिसे सनातनी समाजसेवक,…

1 day ago

राजनांदगांव : अलग-अलग जगह रास्ते में मोबाईल चोरी करने वाले 06 आरोपीयों एवं खरीदी करने वाला दुकानदार का पर्दाफाश…

थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही अलग-अलग जगह रास्ते में मोबाईल चोरी करने वाले 06 आरोपीयों…

1 day ago

राजनांदगांव: ग्राम पंचायत बोरी में जल संरक्षण एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत बोरी में जल संरक्षण एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का…

1 day ago

राजनांदगांव : सीआरसी ठाकुरटोला में 25 एवं 26 मार्च को क्षेत्रीय अभिभावक बैठक का आयोजन…

राजनांदगांव 22 मार्च 2025। सीआरसी ठाकुरटोला के सभागार भवन में 25 एवं 26 मार्च 2025…

1 day ago