राजनांदगांव : प्राचीन सेवताटोला तालाब के सौंदर्यीकरण से शहर के नागरिकों को एक सुंदर, स्वच्छ एवं ऑक्सीजन युक्त पर्यावरण मिलेगा : कलेक्टर…

  • शासन द्वारा नाली निर्माण के लिए 67 लाख 21 हजार रूपए की राशि तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संभव हुआ तालाब का सौंदर्यीकरण
  • कलेक्टर ने पाम का किया पौधरोपण

राजनांदगांव डोंगरगांव के प्राचीन सेवताटोला तालाब के सौंदर्यीकरण होने से यहां की रौनक देखते ही बनती है। शासन द्वारा नाली निर्माण के लिए 67 लाख 21 हजार रूपए की राशि से यह परिवर्तन संभव हो सका। नाली का पानी दूसरी ओर प्रवाहित किया गया और तालाब को रिक्त करते हुए सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। नगर पंचायत डोंगरगांव की पहल पर जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों का यह सुखद परिणाम रहा कि तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ही उद्यान निर्माण एवं विभिन्न कार्य किए जा रहे है।

Advertisements

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने प्राचीन सेवता टोला तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन सेवताटोला तालाब के सौंदर्यीकरण से शहर के नागरिकों को एक सुंदर, स्वच्छ एवं ऑक्सीजन युक्त पर्यावरण मिलेगा। उन्होंने वहां पाम का पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पहले शहर के गंदे नाले के पानी एवं मलबा को हटाकर जिस तरह से यहां सेवताटोला तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने वहां किए गए कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने भी नारियल का पौधरोपण किया। सीएमओ श्री आरपी तिवारी ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू द्वारा 19 लाख 76 हजार रूपए तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा 15 लाख 75 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई। जिससे सेवताटोला तालाब में लघु उद्यान का निर्माण कराया जा रहा है।


गौरतलब है कि पहले सेवताटोला तालाब रिक्त नहीं करने तथा शहर के गंदे नाले का पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण तालाब में प्रवाहित किए जाने से तालाब मलबा से पट गया था एवं तालाब की जल संचय क्षमता कम हो गई थी। शासन द्वारा नाली निर्माण के लिए 67 लाख 21 हजार रूपए की राशि स्वीकृत हुई जिसका परिणाम यह रहा कि सेवताटोला डबरी तालाब एवं सेवताटोला बड़ा तालाब को रिक्त कराया गया एवं सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ किया गया।

तालाब साईड मेढ़ में गहरीकरण सह मिनी उद्यान निर्माण कार्य नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री हितेश पिस्दा, अध्यक्ष श्री हीरा निषाद, उपाध्यक्ष श्री ललित लोढ़ा, श्री आरबी तिवारी, श्री किशोर बोहरा सहित पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल पहुंचे वार्ड नं. 13 वार्डवासियों से की मुलाकात, सुनी समस्यायें…

राजनांदगांव। छुरिया - नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल आज  ने छुरिया के वार्ड नं. 13 …

3 hours ago

मोहला: ग्रामीण आदिवासी महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:मुर्गी पालन केंद्र से आत्मनिर्भरता की ओर कदम…

 - कलेक्टर ने हितग्राही के हाथों कराया मुर्गी पालन केंद्र उद्घाटन,बिहान दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने…

3 hours ago

राजनांदगांव : निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने अध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया…

महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने दी बधाई राजनांदगांव 24 मार्च। नगर निगम के नव…

4 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त आज स्टेशनपारा, पुराना बस स्टैण्ड एवं गंज चौक मे सफाई देखे…

दुकानदारो को डस्टबिन रखने दिये समझाईस राजनांदगांव 24 मार्च। स्वास्थ्य सेवाओ में गुणात्मक सुधार लाने…

4 hours ago

राजनांदगांव: सी आर सी सेंटर में डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया गया…

राजनांदगांव। एन आई ई पी आई डी सिकंदराबाद के द्वारा संचालित दिव्याँगजन कौशल विकास, पुनर्वास…

4 hours ago