छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रियंका गाँधी के उत्तर प्रदेश मे किए गए घोषणा को लेकर भाजयुमो ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन…

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पहले दी जाए स्कूटर- भाजयुमो
राजनांदगाँव। प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान एवं जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादूर सिंह के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव के संयुक्त तत्वाधान मे भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सद्स्य नेहा शर्मा एवं जिला कन्या शक्ति संयोजिका सुमन मालू, धान्या वर्मा, नेहा वैष्णव की अगुवाई मे प्रियंका गाँधी द्वारा उत्तरप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार आने पर वहाँ की प्रत्येक लडकियो को स्कूटर देने की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर मांग की है कि छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार है तो प्राथमिकता के आधार पर पहले छत्तीसगढ़ में प्रत्येक लड़कियों को स्कूटर प्रदान किया जाना चाहिए। साथ ही यह भी मांग की है कि इस सरकार से पूर्व डॉ रमन सिंह जी के नेतृत्व मे प्रदेश की सरकार ने बेटियों के पक्ष मे सरस्वती साईकिल योजना की शुरुआत की थी, जिसका लाभ प्रदेश की बेटियों को मिल रहा था, लेकिन प्रदेश मे सरकार मे आते ही कांग्रेस पार्टी ने इस योजना को बन्द कर दिया, जिसे चालू किया जाए।

Advertisements


प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सद्स्य भवेश बैद, नरेंद्र हंसा, समीर श्रीवास्तव, जिला महामंत्री आकाश चोपड़ा, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, आशीष डोंगरे, देवशीष झा, मंत्री पिन्टू वर्मा, ज्ञानेश गुप्ता, शिवम यादव, जवाहर बैद, जय शर्मा, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्षद्वय गोलू गुप्ता, सुमीत भाटिया भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, सय्यम शर्मा, आशुतोष सिंह, सुमीत आजमानी, अभिषेक पांडेय, आशीष जैन आदित्य पराते, सुवितेश श्रीवास्तव, अरविंद बैद, अंशुल कसेर, आशू डहरिया, जैकी सोनकर, आशू कसार, सोहन साहू, प्रवीण शुक्ला, आदित्य साहू, सम्भव बैद, अमितेश झा, अभिषेक सेन, सोहन चौरसिया, प्रदीप दास, टिकेश्वर सिंह, सत्यम मिश्रा, सौरभ सिंह राजपूत सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


दोहरी राजनीति ना करें कांग्रेस पार्टी-सज्जन, प्रखर
भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर एवं भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने प्रियंका गाँधी के द्वारा उत्तरप्रदेश मे चुनाव से पूर्व किए गए घोषणा को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी का हमेशा से दोहरी राजनीति करने का चारित्र रहा है। जिस योजना को छत्तीसगढ़ मे सरकार मे आने के बाद कांग्रेस पार्टी योजनाबद्ध तरीके से बन्द कर रही है उसी योजना को जिस राज्य मे चुनाव होने हैं वहाँ चुनाव से पूर्व लागू करने की घोषणा कर रहे हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का हवाला देकर उत्तर प्रदेश मे चुनाव से पूर्व सरकार मे आने के बाद प्रत्येक लडकियो को स्कूटर देने की घोषणा प्रियंका गाँधी ने की है, अगर वास्तव मे प्रियंका गाँधी को देश की बेटियों की चिंता है तो वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निर्देशित कर तत्काल पहले यहां बेटियों को स्कूटर देने की घोषणा करें।


सज्जन व प्रखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की बेटियों की चिंता करते हुए सरस्वती साईकिल योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ की बेटियों को सरकार द्वारा साईकिल प्रदान की जाती थी, लेकिन सरकार मे आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने इस योजना को बन्द कर दिया, इस योजना को फिर से चालू करने की मांग भी उन्होने की है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : नौका विहार का आनंद लेने चौपाटी व पुष्पवाटिका अब रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी…

राजनांदगांव 29 मार्च। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास…

1 hour ago

राजनांदगांव : महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक…

आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुचजनता से रूबरू हो पानी…

1 hour ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त विश्वकर्मा सफाई देखने सुबह पहुॅचे श्रमिक बाहुल्य वार्ड…

गंज मण्डी में व्यपारियों से खाद्य अपशिष्ट को कांजी हाउस में भेजने की चर्चा राजनांदगांव…

1 hour ago

राजनांदगांव : झूलेलाल जयंती विधानसभा अध्यक्ष व विधायक एवं सांसद ने दी सिंधी समाज को बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के समाजिक…

1 hour ago

राजनंादगांव : महापौर ने सिंधी समाज को चेटीचंद-झूलेलाल जयंती की दी बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। परम् पूज्य सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल जी जयंती के पावन…

1 hour ago