राजनांदगांव : फसलों की सुरक्षा तथा पशु चराई पर रोक लगाने के लिए ग्राम मोखला में रोका छेका कार्यक्रम आयोजित….


राजनांदगांव फसलों की सुरक्षा तथा पशु चराई पर रोक लगाने के लिए राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला में आज रोका छेका कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू , जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर शामिल हुए।

Advertisements

जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने गौठान का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंंने महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए सब्जी बाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां वर्मी कम्पोस्ट, तार फेंसिंग, बीज उत्पादन, फूलों की खेती के कार्य को देखकर समूह की महिलाओं की प्रशंसा की तथा गौठान में और अधिक कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्राकर ने ग्राम कुम्हालोरी गौठान का भ्रमण किया एवं समूह के सदस्यों को सब्जी बाड़ी का कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने गौठान मे तार फेंसिंग लगाने के लिए तत्काल सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालनअधिकारी श्री एस के ओझा ने गौठान, गोधन न्याय योजना एवं महिला समूह द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव आर्शीवाद एवं रिद्धी सिद्धी कालोनी वासियों से हुये रूबरू…

पानी की समस्या का समाधान करने अधिकारियों को दिये निर्देश राजनांदगांव 23 मार्च। महापौर श्री…

4 hours ago

राजनांदगांव : भाजपा प्रदेश कार्यालय मे आयोजित विजय सम्मेलन में शामिल हुए जिले के जनप्रतिनिधि…

राजनांदगांव।भाजपा प्रदेश कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विजयी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर…

23 hours ago

राजनांदगांव : अनुशासन जीवन को सिस्टम देता है, जिससे हमारे जीवन में स्थिरता और प्रगति आती है…

राजनांदगांव। यह एक प्रेरक और जीवन के मूल्यों पर आधारित संदेश है जिसे सनातनी समाजसेवक,…

23 hours ago

राजनांदगांव : अलग-अलग जगह रास्ते में मोबाईल चोरी करने वाले 06 आरोपीयों एवं खरीदी करने वाला दुकानदार का पर्दाफाश…

थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही अलग-अलग जगह रास्ते में मोबाईल चोरी करने वाले 06 आरोपीयों…

24 hours ago

राजनांदगांव: ग्राम पंचायत बोरी में जल संरक्षण एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत बोरी में जल संरक्षण एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का…

24 hours ago

राजनांदगांव : सीआरसी ठाकुरटोला में 25 एवं 26 मार्च को क्षेत्रीय अभिभावक बैठक का आयोजन…

राजनांदगांव 22 मार्च 2025। सीआरसी ठाकुरटोला के सभागार भवन में 25 एवं 26 मार्च 2025…

1 day ago