छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बारिश से धान को किसी तरह का नुकसान नहीं : जिले में उपार्जित धान कैप कव्हर से ढक कर सुरक्षित…

प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी राजनांदगांव जिले में
1 लाख 96 हजार 035 किसानों से 82 लाख 51 हजार 270 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई
– अब तक लगभग 60 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया

राजनांदगांव 10 फरवरी 2022। जिले में असामयिक वर्षा से धान की सुरक्षा के लिए सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान को कैप कव्हर से ढक कर रखा गया है। आकस्मिक वर्षा से धान को किसी प्रकार की क्षति जिले में नहीं हुई है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में 7 फरवरी 2022 तक 1 लाख 96 हजार 035 किसानों से 82 लाख 51 हजार 270 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी राजनांदगांव जिले में की गई।

Advertisements

जिले में धान खरीदी के तहत उपार्जित किए गए 8251270 क्ंिवटल धान में से जिले के राईस मिलर्स द्वारा 2123411 क्ंिवटल तथा परिवहनकर्ताओं के माध्यम से 2790514 क्ंिवटल धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में संग्रहित किया गया है। इस प्रकार उपार्जन केन्द्रों से अब तक 4913925 क्ंिवटल लगभग 60 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।


कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा उपार्जित धान का भौतिक सत्यापन संपूर्ण जिले में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कराया गया है। जिले में अधिकारियों द्वारा सतत भ्रमण कर धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा डीओ एवं टीओ के माध्यम से धान का उठाव निरंतर कराया जा रहा है। जिले के उपार्जन केन्द्रों से संपूर्ण धान उठाव का लक्ष्य 15 मार्च 2022 निर्धारित किया गया है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, छांव तथा अन्य व्यवस्था की गई। धान खरीदी महाअभियान के दौरान किसानों में खुशी रही। वहीं शासन द्वारा 7 फरवरी तक धान खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने से हर्ष व्याप्त रहा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : ग्रीष्म ऋतु में सुचारू जल आपूर्ति के लिये आयुक्त ने लगायी तकनीकि अधिकारियों की ड्यूटी…

राजनांदगांव 18 मार्च। नगर निगम सीमाक्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में शहर वासियों को सुचारू रूप…

21 minutes ago

रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ…

रायपुर, 18 मार्च 2025/विधान सभा परिसर स्थित ऐलोपैथिक चिकित्सालय में आज विधान सभा के सदस्यों…

38 minutes ago

राजनांदगांव: सूचना का अधिकार अधिनियम के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला…

राजनांदगांव 18 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम…

41 minutes ago

राजनांदगांव : एलसीसी व आईसीसी गठित करने के निर्देश…

राजनांदगांव 18 मार्च 2025। शासन द्वारा राज्य में महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम के प्रावधानों…

43 minutes ago

राजनांदगांव : बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी…

खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय : खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग…

46 minutes ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएंराजनांदगांव 18 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय…

50 minutes ago

This website uses cookies.