राजनांदगांव: बुजुर्ग दादी के हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में बड़े भाई के हत्या के मामले में गया था जेल…

राजनांदगांव – अपने ही दादी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नोखेलाल साहू के द्वारा अपने दादी को शराब पीने के लिए पैसे की मॉगकर गला दबाकर एवं सिर को दिवाल में ठोकर मारकर हत्या करने का जानलेवा प्रयास किया गया था।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 28.06.2021 को आहता श्रीमती झुना बाई पति स्व. भूवन लाल साहू उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम जरही थाना सोमनी जिला राजनांदगाँव को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल राजनांदगाँव में परिजनों के द्वारा भर्ती कराया गया था।

जिसकी सूचना जरिये कन्ट्रोल रूम से प्राप्त होने पर स्टॉफ रवाना कर तस्दीक किया गया। परिजनों के द्वारा बताया गया की आहता झुना बाई का नाती के द्वारा घटना को किया गया था। मामले की आहता महिला झुना बाई के नाती नोखेलाल के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से एवं वृद्ध महिला के गंभीर अवस्था में होने से सूचना वरिष्ठ अधिकारीगण को दिया गया।

तदुपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगाँव डी. श्रवण, अति पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) व्ही. बी. नंद के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत एवं थाना स्टॉफ के द्वारा आरोपी नोखेलाल साहू पिता स्व.पोखन लाल साहू उग्र 28 वर्ष साकिन ग्राम जराही, थाना सोमनी जिला राजनांदगाँव (छ.ग.) की पतासाजी / गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम गठित किया गया।

फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, जो दौरान पतासाजी परमालकसा रेल्वे स्टेशन पर आरोपी के बैठे होने की सूचना प्राप्त होने पर दबिश दिया, जाकर गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा पर जेल निरूद्ध कराया गया हैं।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

1 hour ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

18 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

20 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

21 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

21 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

21 hours ago

This website uses cookies.