राजनांदगांव : भरी बरसात में डटे रहे कांग्रेसी पेट्रोल डीजल बढ़े दाम के विरोध में….


मोदी सरकार के खिलाफ शहर के 17 पेट्रोल पंपों में विरोध के लिए डटी रही शहर कांग्रेस
राजनांदगांव। अच्छे दिन का सपना दिखाकर देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले केन्द्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल, गैस सहित दैनिक वस्तुओं के दाम में बेतहाश वृद्धि के कारण महंगाई आसमान छू रही है जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार एवं श्री अरूण सिसौदिया प्रदेश महासचिव तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के मार्गदर्शन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व शहर के 17 पेट्रोल पंपों में भरी बारिश में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व समस्त कांग्रेसजनों द्वारा एक साथ सांकेतिक रूप से धरना-प्रदर्शन किया गया।

Advertisements


दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन व उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने संयुत रूप से बताया कि बढ़ती हुई महंगाई से आम जनता का जीवन दुष्वार हो गया है। पूरे जनमानस के मर्म को समझते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसौदिया की उपस्थिति में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर के दोनों ब्लॉक दक्षिण एवं उत्तर में शहर के समस्त पेट्रोल पंप में बढे हुए पेट्रोल एवं डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भरी बारिश में हाथों में तख्ती लेकर सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक कांग्रेसजन धरना-प्रदर्शन करते रहे साथ ही आम जनता को आश्वस्त करते रहे कि आम जनों की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पहले भी उनके साथ थी और आगे भी इस महंगाई के विरोध में आम जनता के साथ हक के लिए लड़ाई लड़ती रहेंगी।

इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी अरुण सिसोदिया ने पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर प्रतीकात्मक रूप से मोटरसाइकिल को हाथों से धकेलते हुए चलाया, वहीं चिखली स्थित पेट्रोल पंप में जाकर पेट्रोल भरवाने वालों को गुलाब का फूल भी भेंट किया और मोदी सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग की।


प्रदेश महासचिव अरूण सिसौदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आम जनता के लिए दर्द नहीं है, कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम लोगों के लिए नीतियां बनाती रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों के लिए काम करती है। कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी आज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हुए हैं और कांग्रेस सरकार के वक्त कच्चे तेल का दाम बढ़ने के बाद भी पेट्रोल डीजल के दाम कम थे। श्री सिसोदिया ने एक नारा देते हुए कहा कि ‘‘2024 तक कोई ढिलाई नहीं, जब तक नरेंद्र मोदी और भाजपा की विदाई नहीं।‘‘ वहीं बारिश के बीच भीगते हुए भी आंदोलन में डटे हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा आम लोगों के हित में डटे रहते हैं।


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देश पर शहर के सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल के दाम कम करने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। एक तो कोरोना के मार को जनता झेल नहीं पा रही है तो वहीं केन्द्र सरकार कच्चे तेल के दाम बढ़ाकर महंगाई बढ़ा दी जिससे लोग काफी परेशान है। आमजन बढ़ती महंगाई से आने वाले चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेकेगी। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों को लेकर हाथ में तख्तियां व बैनर पोस्टर लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने लगभग 3 घंटे तक विभिन्न पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।


सांकेतिक धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अंत्याव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष धनेश पाटिला जी पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, महापौर हेमा देशमुख, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शाहिद भाई, थानेश्वर पाटिला, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, अल्प संख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश खंडेलवाल, इकरामुद्दीन सोलंकी, शारदा तिवारी, जितेन्द्र मुदलियार, कमलजीत सिंह पिन्टू, रूपेश दुबे, मामराज अग्रवाल, रूबी गरचा, राकेश जोशी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बबलू कसार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, एनएसयूआई अध्यक्ष विवेक बहादुर, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीता मदान, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय रिझवानी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिद्धार्थ डोंगरे, कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों कांग्रेस के कांग्रेस प्रत्याशीगण, एल्डरमैनों सहित आम जनता के साथ मिलकर शहर के सभी पेट्रोल पंपों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

उक्त अवसर पर प्रभारी शारदा तिवारी उपाध्यक्ष, विकास त्रिपाठी, राजू खान, सविता ठाकुर उपाध्यक्ष, ब्रिजेश श्यामकर महामंत्री, अनिता बक्सेरिया, हनी ग्रेवाल महामंत्री, नासिर जिंदरान महामंत्री, झम्मन देवांगन महामंत्री, फिरोज अंसारी महामंत्री, प्रेमरूचंदानी महामंत्री, हेमंत ओस्तवाल महामंत्री, कु.प्रीति वैष्णव स. कार्यकारिणी, नरेश साहू सचिव, नरेश शर्मा महामंत्री, शरद खंडेलवाल स कार्यकारिणी, राजीव कुरियोकोस महामंत्री, अमित चंद्रवंशी महामंत्री, मोहनी सिन्हा, ज्योति शर्मा स.कार्य. अमिन हुद्दा, योगेन्द्र प्रताप सिंह स. कार्य., लक्ष्मण सिन्हा, सैय्यद अफजल, भोजराज भलावे सं. महामंत्री, अब्बास खान सं.महामंत्री, सुनील रामटेके स.महामंत्री, प्रभात गुप्ता, सुरेन्द्र गजभिए सचिव, विश्राम साहू उपाध्यक्ष, प्रमोद बागड़ी सं.महामंत्री, शमसुद्दीन सैफी, अनिस जैन, वीशु आजमानी, मुस्तफा जोया सं.महामंत्री, शकील रिजवी, हफीज वारसी, राजीव पंचभावे, डा.राकेश कुमार, कादिर सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : कलेक्टर ने युवोदय बनकर की साफ-सफाई और ग्रामीणों को किया जागरूक…

*गांव को स्वच्छ रखने स्वभाव और संस्कार में लाना होगा स्वच्छता - कलेक्टर* *- गांव…

25 mins ago

राजनांदगांव : इको ब्रिक्स बनाने की बच्चों की अनोखी तरकीब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर…

*- इको ब्रिक्स का उपयोग क्यारी बनाने के लिए किया जा रहा* राजनांदगांव 21 सितम्बर…

30 mins ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर नागरिकों को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की…

*स्वास्थ्य कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर* *- राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रगति लाने…

1 hour ago

राजनांदगांव : हेमिन बाई को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वाभिमान से जीने का आधार…

हमारा मकान, हमारा स्वाभिमान… - पक्का मकान मिलने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को कहा शुक्रिया…

1 hour ago

राजनांदगांव : कार से 25 किलों गांजा तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार…

कार से 25.685 किलो गांजा तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार। ऽ पुलिस चौकी चिखली एवं…

2 hours ago

This website uses cookies.