छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर रैली एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन…


राजनांदगांव 10 नवम्बर 2024। भारत स्काउट गाइड की 75वीं स्थापना दिवस पर 7 नवम्बर 2024 को डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारागांव खुर्द में रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड द्वारा सशक्त युवा विकसित भारत थीम के तहत रैली निकालकर ग्राम भ्रमण किया गया और स्काउट गाइड सेवा संस्था के उद्देश्य तहत बच्चों में अनुशासन, देशभक्ति, चारित्रिक विकास, बौद्धिक विकास, आध्यामिक विकास एवं सर्वागीण विकास कर सेवा भाई-चारा के संबंध में जानकारी दी गई।

Advertisements

यह संस्था ईश्वर के प्रति कर्तव्य, दूसरे के प्रति कर्तव्य एवं स्वयं के प्रति कर्तव्यों के सिद्धांतों पर आधारित है। रैली भ्रमण के बाद संगोष्ठी आयोजित कर फ्लैग स्टीकर भेंट कर सहयोग राशि प्राप्त की गई। कार्यक्रम में स्काउट, गाइड, रोवर रेंजर एवं स्काउटर गाइडर ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री विष्णु प्रसाद साव, श्री राकेश भावते, श्री दविंदर सिंह भाटिया,

श्री लेखराम वर्मा, श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा, डॉ मिलन टेम्भूलकर, श्री अरविंद सहारे, श्री विजय टेम्बुरकर, श्री चंद्रशेखर सहारे, श्री ओमप्रकाश टेम्भुलकर, श्री विजय सरजारे, श्रीमती इंद्रा साखरे, श्री देवेंद्र अम्बाड़े, प्राचार्य श्री लेखराम वर्मा, श्री मयूख श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नौका विहार का आनंद लेने चौपाटी व पुष्पवाटिका अब रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी…

राजनांदगांव 29 मार्च। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास…

3 hours ago

राजनांदगांव : महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक…

आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुचजनता से रूबरू हो पानी…

3 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त विश्वकर्मा सफाई देखने सुबह पहुॅचे श्रमिक बाहुल्य वार्ड…

गंज मण्डी में व्यपारियों से खाद्य अपशिष्ट को कांजी हाउस में भेजने की चर्चा राजनांदगांव…

3 hours ago

राजनांदगांव : झूलेलाल जयंती विधानसभा अध्यक्ष व विधायक एवं सांसद ने दी सिंधी समाज को बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के समाजिक…

3 hours ago

राजनंादगांव : महापौर ने सिंधी समाज को चेटीचंद-झूलेलाल जयंती की दी बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। परम् पूज्य सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल जी जयंती के पावन…

3 hours ago