छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करें – कलेक्टर…

राजनांदगांव 19 दिसम्बर 2021। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने राजनांदगांव जिले में नगरपालिका आम एवं उप निर्वाचन 2021 के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 1 से 20 तक में 20 दिसंबर को हो रहे मतदान एवं 23 दिसंबर हो होने वाले मतगणना के लिए सभी मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

कलेक्टर ने मतदान दलों, मतगणना दलों, अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक रूप से मास्क लगाने के निर्देश दिए है। मतदान केन्द्र पर मतदाता एवं मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं उसके अभिकर्ता अपना स्वयं का मास्क उपयोग करेंगे। मतदाता द्वारा मतदान केन्द्र में मोबाईल अथवा अन्य गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम उप निर्वाचन के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव में वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर में (निर्वाचकों) मतदाताओं की कुल संख्या 4 हजार 889 है। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 494 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 395 है। वार्ड क्रमांक 17 के लिए ठाकुर प्यारे लाल सिंह पूर्व माध्यमिक शाला (नया भवन) मध्य भाग राजनांदगांव में 5 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

नगर पालिका परिषद खैरागढ़ आम निर्वाचन के लिए मतदाओं की कुल संख्या 17 हजार 94 है। जिसमें महिला मतदाओं की संख्या 8 हजार 786 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 8 हजार 308 है। कुल 20 वार्ड के लिए 20 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

58 mins ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

18 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

20 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

21 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

21 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

21 hours ago

This website uses cookies.