राजनांदगांव।मध्यभारत में जीत का डंका बजाने के बाद अब उत्तरी राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और उनके कार्यकाल में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का करिश्मा देखने को मिला है। 8 अक्टूबर को आए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने भाजपा को मिले समर्थन को भाजपा का हाथ मजबूत करने वाला बताया है।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रखर ने कहा कि, हरियाणा में भाजपा तीसरी बार अब तक के सबसे बड़े जनसमर्थन के साथ सरकार बना रही है। यहां 48 सीटें मिली है जो कि किसी भी एक्जिट पोल से ज्यादा है। मोदी के करिश्में ने यहां सारे मिथक तोड़ डाले हैं। इस सफलता पर विपक्ष की बोलती बंद हो गई है।
उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर के परिणाम केंद्र सरकार के नीतिगत निर्णयों पर घाटी के लोगों के विश्वास का नतीजा है। मोदी सरकार और भाजपा को यहां ऐतिहासिक जनसमर्थन हासिल हुआ है।
कश्मीर के परिणामों में भाजपा को 29 सीटें मिली है जो पहले से भी 4 ज्यादा है। इससे साबित होता है कि धारा 370 का मुद्दा, उग्रवाद के खिलाफ भारत सरकार की आक्रामक रणनीति और आतंकवाद के सफाए पर लोगों में खुशहाली आई है जिसके लिए उन्होंने भाजपा को चुना है।
प्रखर ने कहा कि, कुलमिलाकर इन नतीजों से विपक्ष को करारा सबक मिला है। तुष्टिकरण, जातिय आधारित ध्रुवीकरण को हवा देने वाले राजनीतिक नेताओं और उनके दल मुंह के बल गिरे हैं। परिणामों पर सभी के मुंह सिले हुए हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और चुनावी राज्यों के संगठन ने पूरी ईमानदारी से यह लक्ष्य हासिल किया है।
तीन महिला पार्षद बने एम.आई.सी. मेम्बर राजनांदगांव 19 मार्च। नव निर्वाचित महापौर श्री मधुसूदन यादव…
राजनांदगांव 19 मार्च। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल पर 23 मार्च 2025 को…
पुराना रेस्ट हाउस रोड, स्टेशन रोड, पोस्ट आफिस चौक एवं नंदई चौक से आज पकड़े…
- किसानों को क्रॉप डॉक्टर एप, दामिनी एप एवं अन्य जानकारी की गई प्रदानराजनांदगांव 19…
राजनांदगांव 19 मार्च 2025। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों…
राजनांदगांव 19 मार्च 2025। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स शाखा राजनांदगांव द्वारा अच्छे स्वास्थ्य की आदतों…
This website uses cookies.