छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मवेशियों की धर-पकड अभियान के तहत निगम ने आज पकड़े 23 मवेशी…

फरवरी माह में पकड़े 85 मवेशी

Advertisements

राजनांदगांव 2 मार्च। शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में आवारा पशु मुक्त एवं शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने के साथ साथ दुर्घटना मुक्त करने एवं गांव व शहरों के आस पास फसलों, बाड़ियो, उद्यानों आदि की सुरक्षा के लिये रोका छेका संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, अभियान में पशुपालकों से इस हेतु संकल्प पत्र भी भराया जा रहा है।

शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम सीमाक्षेत्र में निगम के कर्मचारी संकल्प पत्र भराने के साथ साथ प्रतिदिन घुमन्तु मवेशी पकडने का कार्य कर रहे है। इसी कडी में शहर के प्रमुख चौक चौराहो से आज 23 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी और गत फरवरी माह में 85 मवेशी पकडे़ गये थे।


नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने तथा दुर्घटना मुक्त रखने, रोका छेका संकल्प अभियान निगम सीमाक्षेत्र मे चलाया जा रहा है। अभियान में लगे कर्मचारियों द्वारा संकल्प पत्र भराने एवं प्रतिदिन आवारा पशुओं को पकडने का कार्य कर रहे है। जिसमें प्रतिदिन घुमन्तु मवेशियों को पकडने की कार्यवाही की जा रही है। आज शहर के प्रमुख चौक चौराहो नंदई कुॅआ चौक, रामाधीन मार्ग, गुड़ाखू लाईन जयस्तम्भ चौक एवं जी.ई.रोड से 23 घुमन्तु मवेशियों को पकडा गया।

उन्होंने बताया कि गत माह फरवरी में शहर के विभिन्न क्षेत्रांे से 85 मवेशी पकड़े गये एवं मवेशी छोड़ाने पर 5-5 सौ रूपये अर्थदण्ड भी लिया जा रहा है, यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नव निर्वाचित पार्षदों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न…

कार्यशाला में वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पार्षदों को दी गयी जानकारी राजनांदगांव 26…

2 minutes ago

राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में समुचित सफाई के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 26 मार्च। सफाई निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज लखोली…

4 minutes ago

राजनांदगांव : लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…

9 minutes ago

राजनांदगांव : 31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…

10 minutes ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…

14 minutes ago

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न…

- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…

16 minutes ago