छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मशीन से निर्धारित दूरी पर रोपा लगाना हुआ आसान…

किसान श्री पारख के लिए धान पैडी ट्रांसप्लांटर बनी मददगार

Advertisements

– शासन से धान पैडी ट्रान्सप्लांटर के लिए 4 लाख रूपए का मिला अनुदान

– किसान श्री पारख ने मुख्यमंत्री को कहा शुक्रिया

– कृषि की नवीनतम तकनीक तथा आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती-किसानी के कार्यों में आया आमूलचूल परिवर्तन

– किसानों ने समृद्धि की दिशा में बढ़ाए कदम

राजनांदगांव 14 नवम्बर 2024। कृषि की नवीनतम तकनीक तथा आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती-किसानी के कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन आए हैं। एक ओर कृषि यंत्रों ने किसानों के लिए कार्य आसान किया है, वहीं फसल उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम केसला के प्रगतिशील किसान श्री पारख दास साहू के लिए धान पैडी ट्रांसप्लांटर कृषि कार्य के बहुत उपयोगी एवं कारगर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि शासन की योजना के अंतर्गत कृषि विभाग के तहत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड से धान पैडी ट्रान्सप्लांटर के लिए 4 लाख रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि रोपा लगाने की यह मशीन कुल 9 लाख रूपए की है। यह मशीन बहुत सरल और अच्छी है। इस मशीन के माध्यम से निर्धारित दूरी पर रोपा लगाना आसान हो गया है। वहीं श्रमिक नहीं मिलने पर दिक्कत नहीं होती है और कास्त लागत में कमी आयी है।


प्रगतिशील कृषक श्री पारख दास साहू ने बताया कि इस वर्ष धान की बोआई की गई है और उत्पादन भी जोरदार हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि शासन इसी तरह मदद करते रहे तो वह और भी कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में 26 एकड़ में धान की फसल ले रहे हैं। जिसमें प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान की फसल हो रही है और कुल उत्पाद 546 क्ंिवटल है।

जिससे लगभग 16 लाख 92 हजार 600 रूपए तक मुनाफा हो रहा है। जिसमें कास्त लागत 7 लाख 80 हजार रूपए तथा शुद्ध आय लगभग 9 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि रबी एवं ग्रीष्मकालीन फसल में 9.60 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर द्वारा धान की रोपाई की गई है। जिससे 6 लाख 72 हजार रूपए की आय हुई है। उन्होंने बताया कि वे धान के अलावा गेहूं, सरसो एवं साग-भाजी की फसल ले रहे हैं। उन्होंने अपना पक्का मकान बनवा लिया है और घर में समृद्धि आयी है। उल्लेखनीय है कि आधुनिक कृषि यंत्र ट्रेक्टर, थ्रेसर, हार्वेस्टर, स्प्रेयर, राईस ट्रायर, स्ट्रा बेलर, लेजर लैंड लेवलर, ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव जैसे कृषि यंत्र के माध्यम से किसान लाभान्वित हो रहे हंै और कृषि यंत्र एवं उपकरण खरीद रहे हैं। शासन द्वारा कृषि यंत्रों को खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों को बहुत मदद मिल रही है। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

14 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

14 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

14 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

14 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

14 hours ago