राजनांदगांव: महतारी दुलार योजना के तहत कोविड-19 में बेसहारा हुए बच्चों को मिलेगी मदद…

file photo

राजनांदगांव 18 जून 2021। शासन द्वारा कोविड-19 से बेसहारा हुए बच्चों के लिये महतारी दुलार योजना प्रारंभ की गई है। ऐसे बच्चे जिनके पिता या माता या माता-पिता की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। उन्हें इस योजना के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए प्रवेश प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवेश की प्राथमिकता एवं शासकीय व निजी सभी प्रकार के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को कक्षा चौथी से आठवीं के लिए 500 रूपए प्रतिमाह एवं कक्षा नवमीं से बारहवीं के लिए 1 हजार रूपए प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में अंतरित की जायेगी।

Advertisements

इस हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड- 19 से मृतकों की सूची प्राप्त कर पात्र हितग्राही बच्चों की पहचान की जायेगी। पात्र बच्चों से संपर्क करके छात्रवृति का आवेदन पत्र भरवाया जायेगा। आवेदन पत्र में बच्चे का बैंक विवरण और बच्चे की अवयस्क होने की स्थिति में पालक का बैंक विवरण, पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजनांदगांव में लिया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए नोडल अधिकारी श्रीमती बी संगीता राव मोबाईल नंबर 99936-84335 से संपर्क किया जा सकता है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

3 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

3 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

4 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

4 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

4 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

4 hours ago

This website uses cookies.