छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पौधों का किया गया वितरण…

वन विभाग द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत किया गया पौधों का वितरण

Advertisements

  • महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पौधों का किया गया वितरण

– पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति नागरिकों को किया जा रहा जागरूक

राजनांदगांव 02 अगस्त 2024। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए पौधा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में राजनांदगांव वनमंडल अंतर्गत महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पौधों का वितरण किया गया।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण करने का उद्देश्य प्रकृति के प्रति तादात्मय स्थापित करना है। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिले में पौधरोपण किया जा रहा है। एक पेड़ माँ के नाम लगाने से नागरिकों में पौधे की सुरक्षा एवं देखरेख की भावना उत्पन्न होगी। पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी मंशा के साथ कार्य किया जा रहा है। बारिश के मौसम में पौधरोपण करने से पौधे जल्दी विकसित होते हैं।


वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने बताया कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को आम, जामुन, आंवला, नीम, इमली, पपीता एवं अन्य फलदार, छायादार एवं उपयोगी पौधों का वितरण किया जा रहा है। ताकि वे अपनी बाड़ी में एवं उचित स्थान पर पौधरोपण कर सकें। पर्यावरण के लिए जागरूकता की दिशा में यह महत्वपूर्ण अभियान है। जिले भर में इस अभियान के तहत व्यापक पैमाने पर सघन पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पौधों का वितरण किया जाएगा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

7 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

9 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

10 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

10 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

10 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

10 hours ago

This website uses cookies.