छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महापौर ने किया विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो का भूमिपूजन…

राजनांदगांव 10 दिसम्बर। शहर विकास की कडी में निगम सीमाक्षेत्र के 51 वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा 4 वार्डो में विकास कार्य के तहत सड़क व नाली निर्माण के लिये भूमि पूजन किया गया। जिसके तहत जनता कालोनी वार्ड नं. 31 मेें अधोसंरचना मद अंतर्गत 9.00 लाख रूपये की लागत से नाली व पी.सी.सी. रोड निर्माण, लखोली संजय वार्ड नं. 32 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण व 7.00 लाख रूपये की लागत से पी.सी.सी. रोड निर्माण, बैगा पारा वार्ड नं. 33 मेें अधोसंरचना मद अंतर्गत 10.5 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण एवं कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 10.00 लाख रूपये की लागत से पी.सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, वार्ड नं. 31 के पार्षद श्री गप्पू सोनकर, वार्ड नं. 32 के पार्षद श्री मनीष साहू, वार्ड नं. 33 की पार्षद श्रीमती दुलारी बाई साहू, वार्ड नं. 34 के पार्षद श्री महेश साहू, पूर्व पार्षद दिनेश भानूशाली विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisements

कार्यर्क्रम के प्रारंभ में वार्ड नं. 31 के संतोष निर्मलकर, भावेश दुबे, अभिषेक पांडे, प्रियंक सोनी, वार्ड नं. 32 के कय्यूम खान, रामनाथ निर्मलकर, मनीष अग्रवाल, मनीष अंगरे, गणपत बैगा, प्रभा साहू, वार्ड नं. 33 के प्रबुद्धजन सहित वार्ड नं. 34 के सीताराम श्रीवास, युगराज भारतीय, विरेन्द्र चंद्राकर, देवेन्द्र साहू, रमेश साहू, बोहरिक साहू, सादब अली,शोहेल शेख, राकेश साहू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा अलग अलग वार्ड मेे आयोजित कार्यक्रम में नाली व पी.सी.सी. रोड निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।


कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास कार्य के लिये राशि उपलब्ध कराये थे, इसी कडी में राजनांदगांव शहर में भी मूलभूत सुविधा रोड, नाली के लिये राशि उपलब्ध कराये, जिससे वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज जनता कालोनी, संजय नगर लखोली, कन्हारपुरी वार्डो में रोड एवं नाली का निर्माण करने भूमिजून किया जा रहा है। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर शहर में कराये जायेगे। इस अवसर उप अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

9 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

9 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

10 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

10 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

10 hours ago

This website uses cookies.