राजनांदगांव : महापौर ने की राजस्व विभाग की समीक्षा…

इस वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत वसूली के दिये निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 26 अपै्रल। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज अपने कक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर इस वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत वसूली किये जाने के निर्देश सभी सहायक राजस्व निरीक्षको को दिये। बैठक में लोक कर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह एवं प्र.राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, उपस्थित थे।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि शत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिये नव निर्मित मकानों व कालोनियों की भवन नजूल विभाग से जानकारी लेकर करारोपण करना सुनिश्चित करे, उन्होंने दुकान किराया, मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना दुकान किराया,अटल आवास योजना के किराये की प्रतिमाह वसूली के निर्देश दिये। जिन दुकानदारों के द्वारा कई माह का किराया नहीं दिया गया है, उनसे सम्पर्क कर वसूली के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के लिये अपै्रल माह से ही नियमित रूप से सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर सहित दुकान किराया वसूलना सुनिश्चि करे। शासन द्वारा निर्धारित छुट के बारे में जानकारी देवे, जिससे नागरिक अपने संपत्तिकर का भुगतान कर छुट का लाभ ले सके।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि जी.ई.रोड में सर्वेश्वरदास स्कूल के सामने नव निर्मित दुकानों की नीलामी करने प्रक्रिया करे, जिससे राजस्व आय की प्राप्ति हो सके। इसके अलावा जिन दुकानों की नीलामी नहीं हुई है, उनकी भी नीलामी करावे, नीलामी उपरांत जिनके द्वारा किश्त की राशि जमा नहीं की गयी है

उन्हे नोटिस जारी कर राशि जमा करावे, जिनके द्वारा राशि जमा की जा चुकी है, उनके दुकान का अनुबंध कर किराया लिया जाना सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत निर्मित दुकानों का नियमानुसार आबंटन करे, उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष के प्रारंभ माह से ही शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित राजस्व वसूली करे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

2 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

19 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

21 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

22 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

22 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

22 hours ago

This website uses cookies.