छत्तीसगढ़

राजनांदगांव :महापौर ने लॉन घास खेल मैदान का किया लोकार्पण…

  • खिलाडिय़ों को मिलेगी बेहतर सुविधा
  • जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफ से म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान में 31 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति से हुआ लॉन घास लगाने का कार्य

राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2023। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने शासकीय सर्वेश्वर दास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव के खेल मैदान में लॉन घास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम चेयरमेन श्री मधुकर बंजारी व श्री राजा तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements

इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि खेल मैदान में लॉन घास लग जाने से खिलाडिय़ों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज से यह खेल मैदान आप सभी बच्चों एवं खिलाडिय़ों का है। आप सभी को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां के साथ मैदान की देखरेख करना है। खेल मैदान में लॉन घास का निर्माण होने से स्कूल की शोभा बढ़ गई है। हम सभी को इसकी स्वच्छता एवं हरियाली को बनाए रखना है।

कार्यक्रम को अन्य जनप्रतिनधियों एवं सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर खिलाडिय़ों द्वारा फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसका सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, बच्चों एवं खेल प्रमियों ने आनंद दिया।
उल्लेखनीय है कि शहर के म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान का कायाकल्प हो गया है। अब वहां लॉन घास की हरीतिमा से शोभा बढ़ रही है और स्कूल के बच्चों को खेलने एवं अन्य गतिविधियों के लिए उम्दा स्थान मिल रहा है।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष प्रबंध कारिणी समिति श्री डोमन सिंह ने जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफ से म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान में लॉन घास कार्य के लिए 31 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री सिंह की पहल पर म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान में लॉन घास लगाया गया है, जिससे यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ ही एक अच्छा माहौल मिल रहा है। बच्चों को धूल भरे वातावरण से मुक्ति मिल गई है। कलेक्टर द्वारा इस कार्य के लिए उद्यानिकी विभाग को कार्य एजेंसी बनाया गया था।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

5 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

7 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

7 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

7 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

7 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

7 hours ago

This website uses cookies.