छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महापौर पद के लिए मधुसूदन यादव निर्वाचित…

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 परिणामों की घोषणा

Advertisements

  • विजयी प्रत्याशियों के परिणामों की घोषणा की गई
  • राजनांदगांव 15 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षद पद के लिए आज कृषि उपज मण्डी समिति राजनांदगांव में मतगणना संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर श्री खेमलाल वर्मा ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षद पद के चुनाव परिणाम की घोषणा की। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी मधुसूदन यादव को सर्वाधिक 68 हजार 551 मत प्राप्त हुए।
  • इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं 24 वार्डों के पार्षद पद के लिए शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में मतगणना संपन्न हुई। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी रमन डोंगरे को सर्वाधिक 11 हजार 975 मत प्राप्त हुई। नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक भवन डोंगरगांव में मतगणना संपन्न हुई।
  • नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी अंजू त्रिपाठी को 33 हजार 333 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में मतगणना संपन्न हुई। नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी अजय कुमार पटेल को सर्वाधिक 1 हजार 451 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए आईटीआई लाल बहादुर नगर में मतगणना संपन्न हुई। नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी देवेन्द्र साहू को 1 हजार 187 मत प्राप्त हुए।
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

1 day ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

1 day ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

1 day ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

1 day ago

राजनांदगांव : हर्बल गुलाल और पारंपरिक रूप से छात्रों ने खेला वृद्धाश्रम में होली…

राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…

1 day ago