छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महाराष्ट्र से लाया जा रहा 290 कट्टा अवैध धान जप्त…

*खरीफ विपणन वर्ष 2024-25*

Advertisements

*- जिले में अवैध धान परिवहन, भण्डारण, कोचियों, बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई जारी*

राजनांदगांव 27 नवम्बर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान की रोकथाम हेतु जिले के तीन सीमावर्ती स्थानों वनोपज जांच चौकी कल्लूबंजारी, वनोपज जांच चौकी बोरतलाब एवं साल्हेकला अछोली क्षेत्र, अंतर्राज्यीय सीमा जांच चौकी बागनदी (पाटेकोहरा) पर चेकपोस्ट बनाया गया है, जिसमें पुलिस, वन विभाग, मंडी एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम दामाबंजारी के पास महाराष्ट्र राज्य से लाये जा रहे 2 वाहनों में लोड 290 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया।

खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम सहायक खाद्य अधिकारी श्री द्रोण कामडे और खाद्य निरीक्षक श्री अंगद ठाकुर द्वारा रात्रि 3 बजे अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र ग्राम दामाबंजारी के पास अवैध धान परिवहन करने पर जप्ती की कार्रवाई की। जप्त धान को छुरिया थाना में अभिरक्षा के लिए दिया गया है।

जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र से अवैध धान खपाने के लिए ग्राम गैंदाटोला और पथराटोला के किसान के घर धान का परिवहन किया जाया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा में जिले में अवैध धान खरीदी एवं बिक्री करने वाले कोचियों, बिचौलियों और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने चलाया अभियान…

बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने…

59 minutes ago

छुरिया: शिक्षकगण हमें शिक्षा के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सिखाते हैं-किरण रविन्द्र वैष्णव…

*अतरिक्त कक्ष के लोकार्पण व जोन स्तरीय बिदाई समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष…

3 hours ago

राजनांदगांव : “करवारी फार्म हाउस शराब’’ मामले में मध्यप्रदेश राज्य से शराब उपलब्ध कराने वाले 01 और आरोपी गिरफ्तार…

‘‘करवारी फार्म हाउस शराब’’ मामले में मध्यप्रदेश राज्य से शराब उपलब्ध कराने वाले 01 और…

3 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य- मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा…

छत्तीसगढ़ पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने की पहल, मंडारमणि कॉन्क्लेव में दमदार प्रस्तुति…

4 hours ago

राजनांदगांव : 29 अप्रैल को चौखड़िया पारा राजनांदगांव में नवनिर्मित भवन लोकार्पण कार्यक्रम…

मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे,*राजनांदगांव। तहसील साहू संघ राजनांदगांव परिक्षेत्र व ग्रामीण…

4 hours ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे ने जादूटोला में नवीन शासकीय विद्यालय भवन का किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा के अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम जादूटोला में राजनांदगांव सांसद माननीय श्री संतोष…

4 hours ago