छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महाराष्ट्र से लाया जा रहा 40 कट्टा अवैध धान जप्त…

*खरीफ विपणन वर्ष 2024-25*

Advertisements

राजनांदगांव 28 नवम्बर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान की रोकथाम हेतु जिले के तीन सीमावर्ती स्थानों वनोपज जांच चौकी कल्लूबंजारी, वनोपज जांच चौकी बोरतलाब एवं साल्हेकला अछोली क्षेत्र, अंतर्राज्यीय सीमा जांच चौकी बागनदी (पाटेकोहरा) पर चेकपोस्ट बनाया गया है, जिसमें पुलिस, वन विभाग, मंडी एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी कड़ी में खाद्य  एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बेंदाड़ी चेक पोस्ट में महाराष्ट्र राज्य से वाहन में लाया जा रहा 40 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि बेंदाड़ी चेक पोस्ट में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान अवैध धान की जानकारी मिली।

जिसमें 40 कट्टा अवैध धान पाया गया। जप्त धान को छुरिया थाना में अभिरक्षा के लिए दिया गया है। जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र से अवैध धान खपाने के लिए ग्राम झाडीखैरी के किसान के घर धान का परिवहन किया जाया जा रहा था।

जप्ती कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री विजय कुमार साहू, सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती हेमा नाग, खाद्य निरीक्षक गरिमा सोरी और प्रतिमा खुटे उपस्थित थी। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में अवैध धान खरीदी एवं बिक्री करने वाले कोचियों, बिचौलियों और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : अंधियारे से निकलकर आओ चले उजियारे की ओर, समाज सेवक बनाकर आओ चले , समाज सेवा की ओर ‐ प्रो. विजय मानिकपुरी…

राजनांदगांव/ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी द्वारा…

10 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने किया जल सयंत्र गृह का निरीक्षण,मोहारा एनीकट में जलस्तर की ली जानकारी…

राजनांदगांव 1 अपै्रल। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज सुबह मोहारा जल सयंत्रगृह का…

11 hours ago

राजनांदगांव : भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों के संचालन के राज्य शासन के निर्देशों का होना चाहिए परिपालन…

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कराएं : कलेक्टर- ग्राम सिंघोला में आयोजित होगा…

14 hours ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के 130 पीएमश्री स्कूलों का किया शुभारंभ…

- राजनांदगांव जिले के चार पीएमश्री स्कूलों का किया शुभारंभराजनांदगांव 01 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

14 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की शिकायतें एवं समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना…

- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देशराजनांदगांव 01 अप्रैल…

14 hours ago