राजनांदगांव

राजनांदगांव : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा पहुंची अंजोरा स्थित वृदावंन गौठान रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क…

– वृदावंन रसोई में छत्तीसगढ़ी व्यंजन टमाटर चटनी के साथ चिला, गुलगुला भजिया और चाय की चुस्की लेते हुए स्वसहायता समूह की महिलाओं से की बातचीत
– गौठान महिलाओं के लिए स्वालंबन होने का सबसे बढ़ा साधन – महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा

Advertisements

राजनांदगांव 12 मार्च 2022। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा स्थित वृदावंन गौठान रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क पहुंची। मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा और राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा ने वृदावंन रसोई में छत्तीसगढ़ी व्यंजन टमाटर चटनी के साथ चिला, गुलगुला भजिया और चाय की चुस्की लेते हुए स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि वृदावंन गौठान बनने के बाद ढाबा चला रही हंै। यहां अतिथियों के साथ आसपास के नागरिक, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी सैर करने और गौठान देखने आते हंै।

अब तक ढाबा में लगभग 14 हजार 800 रूपए की बिक्री कर चुकी हंै। प्रतिदिन 400-500 रूपए का विक्रय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके आय का जरिया बन गया है। इस दौरान महिलाओं ने श्रीमती भेडिय़ा को गौठान में उत्पादित चार रंग के हर्बल गुलाल हरा, नीला, गुलाबी, पीला, रंग और मिठाई भेंट की। श्रीमती भेडिय़ा ने वहां कार्य कर रही महिलाओं को श्रम कार्ड वितरण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर उपस्थित थे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने गौठान के रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और महिलाओं से चर्चा कर कार्य विधि की जानकारी ली। उन्होंने गुलाल उत्पादन, गुलाल पैकिंग, बांस शिल्प कारीगिरी, गोपी चंदन, मशरूम शेड, वर्मी कम्पोस्ट का अवलोकन किया। मंत्री श्री भेडिय़ा गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं के कार्यों को देखकर प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस गौठान में महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों में मन लगाकर कार्य करते हुए प्रत्यक्ष देखकर खुशी हुई। यहां महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में समर्पित भाव से कार्य कर रही हंै। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा थी कि प्रत्येक दीदीयों को कार्य मिले और स्वयं आत्मनिर्भर बन सकें। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण यहां देखने को मिल रहा है। महिलाओं के लिए गौठान स्वालंबन होने का सबसे बढ़ा साधन है। अब महिलाएं स्वयं अपने अनुसार कार्य कर रही हैं और लाभ कमा रही हंै। उन्होंने कहा कि समूह द्वारा सभी महिलाओं का एक साथ कार्य करने से विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका मिलता है। शासन की योजना से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है।  अब दीदीयां स्वयं आमदनी से सक्षम होकर अपने परिवार के के आर्थिक मदद में सहयोग कर रही हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में उत्पादित कर रहे सामग्री की जानकारी ली। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में 80 महिलाएं कार्य कर रही है। प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 6 हजार रूपए आमदनी हो रही है। गुलाल बना रही स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां हर्बल खुशबूदार गुलाल तैयार किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के रंग भी तैयार किए गए है। श्री गणेशा कंपनी से साझेदारी कर कार्य किया जा रहा है। जिसके माध्यम से विक्रय किया जाता है। इसके साथ ही बाजारों में भी गुलाल का विक्रय किया जा रहा है। जिसकी बाजारों और अन्य राज्यों में अधिक मांग है। आज एक ही दिन में 26 हजार रूपए के हर्बल गुलाल का विक्रय दिल्ली के नागरिक को किया है।

महिलाओं ने बताया कि मंदिर में उपयोग हुए फूलों को इकठ्ठा कर गुलाल बनाया जाता है। वहीं चंदन तैयार कर रही महिलाओं ने निर्माण विधि की जानकारी दी। मशरूम उत्पादन कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि मशरूम उत्पादन कर ढाबा में विक्रय किया जा रहा है। इससे आमदनी हो रही है। वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय से 1 लाख 18 हजार रूपए का लाभांश प्राप्त हो चुका है। इस दौरान ग्राम पंचायत अंजोरा की सरपंच श्री अंजू साहू, जनपद सीईओ राजनांदगांव श्री एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा…

राजनांदगांव। न्यूयार्क की फ्लाइट को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी देने के मामले में…

51 mins ago

दो सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप, एक महिला और 2 बच्चों की मानसिक स्थिति बिगड़ी…

तंत्र मंत्र विद्या की जाप करते दो सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप, 1महिला…

4 hours ago

राजनांदगांव : प्रीमियम भुगतान नहीं करने व अनुबंध नही कराने पर हाट बाजार की 2 दुकाने निगम ने की सील…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा हाट बाजार में भूतल एवं प्रथम तल में व्यवसायिक…

7 hours ago

राजनांदगांव : एसएलआरएम सेन्टरों के आर.आर.आर. सेन्टर में इस दीवाली अपने घरों का अनुपयोगी समान दान करने महापौर एवं आयुक्त ने की अपील…

शहर के एसएलआरएम सेन्टरों के आर.आर.आर. सेन्टर (उपयोगी समाग्री आदान-प्रदान केन्द्र) में इस दीवाली अपने…

7 hours ago

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

21 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

21 hours ago

This website uses cookies.