छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मानपुर के सुदूर वनांचल ग्राम कुम्हारी के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भरी कामयाबी की परवाज…

  • समूह की महिलाएं मल्चिंग विधि से कर रही बरबट्टी, पपीता, करेले की खेती
  • वर्मी कम्पोस्ट विक्रय की लाभांश राशि 60 हजार रूपए प्राप्त हुई
  • परिश्रमी महिलाएं लिख रही अपनी तकदीर

राजनांदगांव – मानपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम कुम्हारी के गौठान के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कामयाबी की परवाज भरी है। शासन की सुराजी ग्राम योजना से उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आये हैं और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। समूह की महिलाएं मल्चिंग विधि से बरबट्टी, पपीता, करेले की खेती कर रही हैं, वहीं भिंडी, टमाटर एवं मक्के की खेती भी की जा रही है और स्प्रिंकलर से सिंचाई की जा रही है। उद्यानिकी फसलों की आधुनिक विधि का उपयोग करने का फायदा यह हुआ कि सब्जी के उत्पादन में वृद्धि हुई है।

Advertisements


जय मां गायत्री स्वसहायता समूह की परिश्रमी महिलाएं यहाँ खेती बाड़ी कर रही हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि अभी हाल ही में 20 हजार रूपए की सब्जी का विक्रय स्थानीय बाजार में किया है। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाने के साथ ही अन्य गतिविधियों से जुड़ी है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। श्रीमती सुखयारिन आंचल ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट विक्रय की लाभांश राशि 60 हजार प्राप्त हुई है। इस बार समूह की महिलाएं मशरूम उत्पादन भी कर रही हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : डोंगरगांव के ग्राम दीवानभेड़ी में समाधान शिविर संपन्न,प्राप्त 2902 आवेदनों का हुआ निराकरण…

सुशासन तिहार- डोंगरगांव के ग्राम दीवानभेड़ी में समाधान शिविर संपन्न- ग्रामीणों से प्राप्त 2902 आवेदनों…

3 minutes ago

राजनांदगांव : प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी देवी जयंती महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई…

बच्चों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर गली भ्रमण किया* *मां भानेश्वरी देवी मंदिर…

2 hours ago

राजनांदगांव : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखोली में जीवन दीप समिति की बैठक हुई…

राजनांदगांव । श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर…

2 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की…

राजनांदगांव 09 मई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में…

2 hours ago

मोहला : गांव की महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का तोहफा-मछली पालन के लिए जाल वितरण, बढ़ेगा रोजगार…

सुशासन तिहार 2025 - समाधान शिविर में मिरचे गांव की महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का…

2 hours ago

मोहला : अंबागढ़ चौकी के चिल्हाटी कलस्टर में प्राप्त  2841 आवेदनों का समाधान होने से सार्थक साबित हुआ समाधान शिविर…

सुशासन तिहार 2025 - चिल्हाटी में आयोजित समाधान शिविर में 2841 ग्रामीणजनों की समस्याओं का…

2 hours ago