छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मानव मंदिर चौक में सौदर्यीकरण के लिये महापौर ने किया भूमिपूजन…

जन भावनाओं के अनुरूप महाकाल चौक जल्द लेगा मूर्त रूप-हेमा देशमुख

Advertisements

राजनांदगांव 23 सितम्बर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान संस्कारधानी वासियों की मांग पर विभिन्न समाजों के भवन निर्माण, मुक्तिधाम, ताालाब, उद्यान तथा मूलभूत सुविधा के अलावा चौक चौराहों के सौदर्यीकरण के लिये करोड रूपये प्रदान किये है।

जिसका नगर निगम द्वारा क्रियान्वयन किया जा रहा है। चौक चौराहों के सौदर्यीकरण की कड़ी में आज मानव मंदिर चौक का सौदर्यीकरण कर आर्कषक एवं भव्यता प्रदान करने भूमिपूजन किया जा रहा है, उक्त उदगार महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज चौक सौदर्यीकरण के भूमिपूजन अवसर पर दिये।

उन्होंने कहा कि संस्कारधानीवासी एवं महाकाल भक्तजनों द्वारा मानव मंदिर चौक का नामकरण महाकाल चौक कर सौदर्यीकरण करने की मांग की गयी थी, महाकाल चौक नामकरण के लिये निगम में प्रक्रिया की जा रही है, प्रक्रिया उपरांत सौदर्यीकरण के साथ जल्द चौक का नामकरण महाकाल चौक किया जायेगा।


मानव मंदिर चौक में सौदर्यीकरण के लिये आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं एंव महाकाल भक्तो की उपस्थिति में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर छ.ग. पर्यटन मण्डल के सदस्य श्री निखिल द्विवेदी, छ.ग. बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता गजभिये, छ.ग. असंगठित कर्मकार संघ के सदस्य श्री विरेन्द्र चौहान, पूर्व महापौर श्री नरेश डाकलिया व श्री सुदेश देशमुख,

समाजसेवी श्री पदम कोठारी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी,सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू, गणेश पवार, राजेश गुप्ता चम्पू, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अनीम हुद्दा, पार्षद सर्वश्री अजय छेदैया, श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, शरद पटेल, ऋषि शास्त्री, नामांकित पार्षद मामराज अग्रवाल,श्री झम्मन देवांगन, श्री प्रभात गुप्ता, पूर्व पार्षद श्री दिनेश शर्मा,

श्री अवधेष प्रजापति, श्रीमती माया शर्मा, जिला हाकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, समाजसेवी श्री थानेश्वर पटिला, श्री कमल जीत सिंह पिन्टू,श्री सूर्यकांत जैन, श्री पवन डागा, श्री संजय रिजवानी,राजू ढागा, अमित खण्डेलवाल, श्रीमती रीना पटेल, समाज प्रमुख सर्वश्री आवतराम तेजवानी, संजय तेजवानी, प्रशांत अग्रवाल, शिव राठी, दयावान देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।


भूमिपूजन अवसर पर महाकाल भक्तो ने महापौर श्रीमती देशमुख का चौक सौदर्यीकरण एवं नामकरण की प्रक्रिया के लिये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, उप अभियंता श्री अशोक देवांगन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

11 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

12 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

12 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

12 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

12 hours ago

This website uses cookies.