छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार टेम्बुकर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में किया सम्मानित…

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक श्री विनोद कुमार टेम्बुकर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य एनएसएस अधिकारी सुश्री डॉ. नीता बाजपेयी, सचिव उच्च शिक्षा विभाग श्री प्रसन्ना आर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। 

Advertisements

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस वर्ष हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से दो स्वयंसेवकों का चयन हुआ। जिसमें महाविद्यालय स्तर पर राजनांदगांव जिले से स्वयंसेवक श्री विनोद कुमार टेम्बुकर का चयन किया गया।

स्वयंसेवक श्री विनोद कुमार टेम्बुकर सम्मान समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल हुए और अपने साथ सम्मान लेने अपनी माँ के साथ मंच पर पहुंचे। स्वयंसेवक श्री विनोद कुमार टेम्बुकर के पिता श्री शत्रुहन टेम्बुकर और माता श्रीमती आशा बाई टेम्बुकर राजनांदगांव जिले के प्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक है।

स्वयंसेवक श्री विनोद हमेशा नि:स्वार्थ भाव से ऐच्छिक एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर समाज में बदलाव के लिए समाज सेवा कर रहे हैं। उनकी मेहनत रंग लायी और वे राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में सम्मानित हुए। कार्यक्रम में स्वयंसेवक के साथ परिवार से स्वयंसेवक के जीजा जी श्री केशव जामुलकर, दीदी श्रीमती चमेली जामुलकर, भाई श्री कुलेश्वर टेम्बुकर,

भाभी श्री पूनम टेम्बुकर एवं स्वयंसेवी साथी श्री चंद्रप्रकाश साहू, श्री साहिल देवांगन शामिल हुए। स्वयंसेवक श्री विनोद कुमार टेम्बुकर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करूणा रावटे एवं प्रो. संजय सप्तर्षि के नेतृत्व में जिला संगठक जिला राजनांदगांव डॉ. एसके पटेल, संस्था प्राचार्य श्रीमती अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में लगातार समाजसेवा के विभिन्न आयामों से जुड़कर राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ जुड़कर सेवा कार्य करते हंै। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

15 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

17 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

18 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

18 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

18 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

18 hours ago

This website uses cookies.