राजनांदगांव

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा का जला हाथ…

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शहर के महावीर चौक में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुलिसकर्मियों के बीच प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया है। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झूमझटकी भी हुई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा का हाथ जल गया।

Advertisements

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज रविवार को बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा एवं पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत तथा प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने जिला स्तरीय राजनांदगांव जिला मुख्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां कानून व्यवस्था बिगड़ने के नाम पर 4 SP का ट्रांसफर पिछले 1 महीने में किया गया है।

छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां कलेक्टर एसपी कार्यालय जला दिए गए, भीड़ ने एसडीएम को मारने के लिए दौड़ा दिया, जहां पर भीड़ ने पुलिस के कार्रवाई न करने पर अपराधी को जिंदा उसके घर में जला दिया।

उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां महिला एडिशनल एसपी पर महिलाएं हमला करती हैं। उसके बाद भी यदि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कानून व्यवस्था राज्य की सही लगती है तो इन्हें दलिय प्रतिबद्धता में रतौंधी हो चुकी है, इनके इलाज की आवश्यकता है।

जानिए क्या है बलरामपुर का बवाल

बलरामपुर थाने में गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए स्वास्थ्य विभाग के प्यून गुरूचरण मंडल (30) ने लॉकअप के बाथरूम में फांसी लगा ली। थाने में गुरूचरण मंडल की मौत की सूचना लोगों को शाम को मिली तो हंगामा मच गया। लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा करते हुए थाने और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। वहीं घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए देर रात थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और कॉन्स्टेबल अजय यादव को निलंबित किया गया।​​​​​​​

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : होली पर्व पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान…

1 hour ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे होलिका दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशिया बाटी…

राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी गंज चौक राजनांदगांव में स्थापित बालाजी…

2 hours ago

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी में नहाते समय शंकरपुर के युवक की डूबने से मौत…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…

4 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

2 days ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

2 days ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

2 days ago