छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती वन चौपाल में ग्रामीणों को पढ़कर सुनाया गया…

  • शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर वन विभाग द्वारा वन चौपाल आयोजित
  • ग्रामीणों को वन विभाग की विभिन्न योजनाओं की दी जा रही जानकारी
  • राजनांदगांव 13 दिसम्बर 2024। वन एवं जलवायु विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं तथा विगत 1 वर्ष की उपलब्धियों से जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से वनांचल क्षेत्रों में वन चौपाल आयोजित किये जा रहे है। राजनांदगांव वन मंडल द्वारा ग्राम नादिया, उप परिक्षेत्र छुरिया, परिक्षेत्र बाघनदी, जैतगुंड्र, पेंड्रीडीह में वन चौपाल आयोजित किया गया। वन चौपाल में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती पढ़कर सुनाया गया।
  • ग्रामीणों को शासन द्वारा जनहित में उठाये गये कदम जैसे तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रामिक में वृद्धि तथा बोनस, छात्रवृत्ति एवं बीमा के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसी प्रकार हिसंक वन्य प्राणी से जनहानि, जनघायल, पशुहानि एवं फसल हानि के संबंध में मिलने वाले मुआवजे के बारे लोगों को अवगत कराया गया। एक पेड़ मां के नाम व मिशन लाइफ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वनमंडल में स्थित रोपणियों में तैयार किये गये पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया एवं किसान वृक्ष मित्र योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है।
  • संयुक्त वन प्रबंध समितियों की बैठक आयोजित की जा रही है। लाभांश एवं चक्रीय निधी से रोजगार मूलक कार्यों के संबंध में चर्चा भी की जा रही है। शासन की इस पहल अंतर्गत ग्रामीणों के द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया जा रहा है तथा पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की जा रही है।
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

लालबाग पुलिस द्वारा ‘‘अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर…

8 hours ago

राजनांदगांव : साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए गए वापस…

साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए…

9 hours ago

राजनांदगांव : वार्डवासियों की समस्या का समाधान बताने आज ठा.प्यारेलाल स्कूल में 6 वार्ड के लिए समाधान शिविर का हुआ आयोजन…

सुुशासन तिहार - 2025 महापौर सहित निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं आयुक्त ने हितग्राहियों को…

10 hours ago

राजनांदगांव : बुद्ध जयंती की विधायक डाॅ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने दी बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे…

10 hours ago

राजनांदगांव : महापौर ने दी बुद्ध जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा…

10 hours ago

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं विभागीय विषय के संबंध मेंं बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 10 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी…

11 hours ago