राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भाई भूपेश बघेल की कलाई पर बांधी जाएगी प्राकृतिक रूप से बनाई गई बिहान की राखियां : अध्यक्ष महिला आयोग किरणमयी नायक…

  • महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने खरीदी ऑनलाइन बिहान की राखी

राजनांदगांव – पूरा देश रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों में लगा हुआ है। छत्तीसगढ़ के जिला राजनांदगांव के बिहान स्वसहायता समूह की महिलाएं अपने घरों में अपने हाथों से धान, चावल, गेहूं, दाल, फल एवं सब्जियों के बीज आदि के माध्यम से रंग बिरंगी राखी का निर्माण कर रही है। ये महिलाएं राजनांदगांव शहर के जगह जगह स्टाल लगाकर अपनी राखियां बेचकर स्वावलंबी बनाने की ओर अग्रसर है।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि इन महिलाओं के द्वारा आज अपनी हस्तनिर्मित राखियों को राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन बाजार प्लेटफार्म अमेजॉन पर पंजीकृत कर पूरे देश के किसी भी शहर से ऑनलाइन क्रय हेतु उपलब्ध कराया गया है।


ऑनलाइन बाजार प्लेटफॉर्म अमेजॉन में महिला स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित राखियों की सुर्खियां पूरे देश में फैलने लगी है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज इन स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हस्तनिर्मित राखियों को अपने मोबाइल से घर बैठे पसंद कर ऑनलाइन बाजार प्लेटफार्म अमेजॉन के माध्यम से ऑर्डर किया।

डॉ. नायक इस पर कहती है कि यह राखियां मैंने हमारे प्रदेश के जन नेता हर बहन के भाई मुख्यमंत्री बड़े भैया श्री भूपेश बघेल की कलाइयों के लिए विशेषकर आर्डर की है। उल्लेखनीय है कि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ की स्वसहायता समूह की महिलाएं आज किसी फैक्ट्री, कंपनी और उद्योग के ऑनलाइन उपलब्ध सामानों की तरह अपनी हस्तनिर्मित राखियों को ऑनलाइन बाजार में पंजीकृत कर राष्ट्रीय स्तर के बाजार में भी अपनी और छत्तीसगढ़ की पहचान बन रही है।


छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिलाओं को हक दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमई नायक द्वारा राज्य के समस्त महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए हमारे मुख्यमंत्री सभी महिलाओं के बड़े भैया भूपेश बघेल की कलाइयों हेतु रक्षा के बंधन माने जाने के लिए महिला स्व सहायता समूह के द्वारा हस्त निर्मित राखी बांधा जाना ही उपयुक्त होगा। इसलिए महिला स्वसहायता समूह की ऑनलाइन दर्ज राखी को प्रोत्साहित करते हुए यह आर्डर किया गया है

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : गठूला में हुआ बड़ा एक्सीडेंट-ट्रक की मार से कटा पेट बजरंग दल एवं पशु चिकित्सालय के प्रयासों से हुआ सफल उपचार…

राजनांदगांव। राजनांदगांव के समीपस्थ गांव ग्राम गठुला में एक गाय का पेट ट्रक की चपेट…

49 minutes ago

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र की तरह : कलेक्टर…

*-कलेक्टर की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा 2025 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन*…

54 minutes ago

राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल संकट: गिरता भूजल स्तर और प्रशासनिक प्रयास…

- 54620 हेक्टेयर क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसलों का हुआ विस्तार - जिला…

14 hours ago

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा…

- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 अप्रैल तक सर्वे का कार्य प्राथमिकता से करें…

14 hours ago

राजनांदगांव : सीएमएचओ ने शहर के निजी अस्पताल संचालकों की ली बैठक…

राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन द्वारा सीएमएचओ कार्यालय…

14 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से नलकूप खनन के लिए 99 लाख 36 हजार रूपए की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त…

राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से राजनांदगांव विकासखंड…

16 hours ago

This website uses cookies.