राजनांदगांव 29 जनवरी 2022। गौठानों में सुराजी गांव योजना अंतर्गत जिले में व्यापक पैमाने पर पैरादान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आव्हान पर गौठानों में पशुओं के चारा के लिए किसानों ने पर्याप्त मात्रा में पैरादान किया है। जिले के गौठानों में पशुओं के लिए पानी, छांव एवं चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पशुओं का टीकाकरण भी किया जा रहा है। गौठान में गायों की देखरेख की जा रही है। गौठानों में किसानों द्वारा पैरादान करने से गायों के लिए चारे की व्यवस्था करने में गौठान प्रबंधन समिति को आसानी होगी। जिले में अभियान चलाकर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में पैरादान संग्रहण का कार्य किया गया।
जिले के कुल 375 सभी गौठानों में पैरादान किया गया है। जिसमें सभी गौठानों कुल 8 हजार 317 ट्रेक्टर ट्राली में 94080 क्ंिवटल पैरादान किया गया है। राजनांदगांव विकासखण्ड के 38 गौठान में 12480 क्ंिवटल पैरादान किया गया है। वहीं डोंगरगांव विकासखण्ड के 39 गौठान में 17970 क्ंिवटल, छुरिया विकासखंड के 44 गौठान में 12885 क्ंिवटल, खैरागढ़ विकासखंड के 39 गौठान में 13032 क्ंिवटल, डोंगरगढ़ विकासखंड के 24 गौठान में 7014 क्ंिवटल, छुईखदान विकासखंड के 51 गौठान में 3720 क्ंिवटल, अंबागढ़ चौकी विकासखंड के 66 गौठान में 10570 क्ंिवटल, मोहला विकासखंड के 34 गौठान में 10100 क्ंिवटल, मानपुर विकासखंड के 40 गौठान में 6309 क्ंिवटल पैरादान किया गया।
पूरे जिले में चलेगा पोट्ठ लईका पहल अभियान- अब तक चिन्हांकित 2136 कुपोषित बच्चे हुए…
राजनांदगांव 16 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 313 हितग्राहियों को 14…
प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को- परीक्षार्थियों को 1 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहने…
- ग्राम किरगी ब में निकाली गई जल कलश यात्राराजनांदगांव 16 अप्रैल 2025। जिला प्रशासन…
- उन्नत तकनीक से रबी मौसम में लगाई मूंगफली की फसल- मूंगफली फसल में कम…
. राजनांदगांव 16 अप्रैल 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार धर-पकड़…
This website uses cookies.