राजनांदगांव: मोहारा नदी में जल भराव हेतु एनीकट का गेट किया बंद, सप्लाई पूर्व प्रतिदिन पानी की जांच…

राजनांदगांव 5 अगस्त 2021। चार दिनों तक लगातार बारिश होने से बाधों में पानी भरने एवं मोगरा जलाशय से पानी छोडने के कारण मोहारा एनीकट ओव्हर फ्लो होने पर दिनांक 21 जुलाई 2021 को एनीकट का गेट नगर निगम द्वारा खोलवाया गया था,वर्तमान में कम वर्षा होने से एनीकट में जल भराव कम होने पर मोहारा एनीकट के गेट को पुनः आज बंद कराया गया।

Advertisements

इस संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि गत सप्ताह लगातार बारिश होने के कारण मोगरा जलाशय से पानी छोडा गया, जिससे मोहारा एनीकट ओव्हर फ्लो हो गया था। ओव्हर फ्लो होने पर जल संसाधन विभाग से दिनांक 21 जुलाई को एनीकट का गेट खुलवाया गया।

वर्तमान में जल प्रदाय विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव सहित जल प्रभारियों द्वारा मोहारा एनीकट का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। इस सप्ताह वर्षा नही होने के कारण एनीकट का ओव्हर फ्लो कम हो रहा है और कल दिनांक 04 अगस्त को निरीक्षण में यह पाया गया कि एनीकट का ओव्हर फ्लो बंद हो गया है जिसके कारण एनीकट में जल भराव कम हो रहा है।

जल भराव कम होने पर जल प्रभारी सहित जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सयुक्त निरीक्षण कर आज दिनांक 5 अगस्त 2021 को मोहारा एनीकट के गेट को बंद कराया गया, ताकि शहरवासियों को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध कराया जा सके।

जल विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री यादव ने बताया कि आयुक्त महोदय द्वारा प्रतिदिन पेयजल के संबंध में जानकारी ली जाती है। नगर निगम, मोहारा स्थित 10, 17 एवं 27 एम.एल.डी. परिशोधन संयंत्रों के माध्यम से शहर में नियमित जल प्रदाय कर रही है। शहर वासियों को साफ एवं स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने एवं वर्षा ऋतु में जल जनित बिमारियों से बचाव हेतु निगम क्षेत्र में स्थित समस्त उच्च स्तरीय जलागारों, समस्त सम्पवेल का सफाई कार्य पुनः कराया गया एवं शहर में स्थापित 750 हैण्डपंपों में से 428 हैण्डपंपों में सोडियम हाईपोक्लोराईड डोजिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

मोहारा फिल्टर प्लांट के लेब में जल का परीक्षण प्रतिदिन किया जा रहा है एवं प्लांट के उच्च स्तरीय जलागार एवं निजी नल कनेक्शन के जल का कोलीफार्म वैक्टीरिया परीक्षण हेतु सेम्पल प्रतिदिन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को प्रेषित किया जा रहा है। जिसमें से जुलाई माह में दिनांक 27 जुलाई 2021 तक कुल 125 जल सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। परीक्षण रिपोर्ट समस्त मानकों में सही पाया गया है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

12 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

13 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

13 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

13 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

13 hours ago

This website uses cookies.