राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ शासन युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने शनिवार को प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य लोगों की सराहना की।
श्री मुदलियार ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के एक कथन का हवाला देते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, ‘‘ जवाहरलाल नेहरू ने कहा था: सर्वविनाश ही, सह-अस्तित्व का एकमात्र विकल्प है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जान की कीमत चुकाकर, लम्बे संघर्ष के बाद भारत को आज़ादी मिली।
करोड़ों हिंदुस्तानी एक होकर सत्य के लिए लड़े और जीते। जान की बाजी लगाकर हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है।’’ उन्होंने कहां, ‘‘स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मोर्चे पर डटे जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, किसानों और मजदूरों को नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हज़ारों लोगों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपनी जान गंवाई। अब हमारी बारी है कि हम लोकतंत्र के मूल्यों को कायम रखते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को न्यायोचित ठहराने का प्रयास करें। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’
उन्होंने कहा कि संघर्षों से मिली आजादी अनमोल है, हर नागरिक का कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें।
राजनांदगांव 18 मार्च। नगर निगम सीमाक्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में शहर वासियों को सुचारू रूप…
रायपुर, 18 मार्च 2025/विधान सभा परिसर स्थित ऐलोपैथिक चिकित्सालय में आज विधान सभा के सदस्यों…
राजनांदगांव 18 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम…
राजनांदगांव 18 मार्च 2025। शासन द्वारा राज्य में महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम के प्रावधानों…
खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय : खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग…
कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएंराजनांदगांव 18 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय…
This website uses cookies.