राजनांदगांव : रक्षाबंधन का पर्व बिहान की महिलाओं के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया…

  • समूह की महिलाओं ने 22 हजार 480 राखियों का विक्रय कर 2 लाख 35 हजार रूपए की राशि अर्जित की
  • छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुरभि विदेशों तक फैली
  • हुनर को मिली एक खास पहचान

राजनांदगांव – रक्षाबंधन का पर्व बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया है। उम्मीद, अटूट विश्वास और प्रेम संजो, परंपरागत खूबसूरत राखियां से भाइयों की कलाइयां सुशोभित हो रही रही हैं। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा धन-धान्य से परिपूर्ण तथा खुशहाली की कामना का संदेश लिए हुए बिहान की राखियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म अमेजन पर राखियां विक्रय के लिए उपलब्ध रही। समूह की महिलाओं ने 22 हजार 480 राखियों का विक्रय कर 2 लाख 35 हजार रूपए की राशि अर्जित की है।

Advertisements


समूह की महिलाओं ने धान, बांस, रखिया बीज, अरहर, चावल, मोती एवं खुबसूरत रंग-बिरंगे धागों तथा डिजाईन से सजी सुंदर राखियां गढ़कर सफलता की नई इबारत लिखी है। हमारी विशेष संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है और बिहान की राखियों के माध्यम से हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुरभि विदेशों तक फैली है। बिहान की महिलाओं के भावनाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा उनके हुनर को एक खास पहचान मिली।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बिहान की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और जिला प्रशासन द्वारा उनकी बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास किये गए। जिससे यह रक्षाबंधन का पर्व उनके लिए विशेष रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे स्वावलंबन की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : मां शैलपुत्री की कथा सिखाती है सच्चा प्रेम और समर्पण…

राजनांदगांव चिखली शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत एवं नवरात्रि के प्रथम दिन…

18 hours ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री ने जिले के पीएमश्री योजना के तहत चार स्कूलों का शुभारंभ किया…

राजनांदगांव 30 मार्च 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिलासपुर जिले के मोहभट्ट से वीडियो…

18 hours ago

राजनांदगांव : आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं जीवन शैली चिकित्सा शिविर का आयोजन…

राजनांदगांव 30 मार्च 2025। आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक भवन राजीवनगर में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं…

18 hours ago

राजनांदगांव : कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन…

राजनांदगांव 30 मार्च 2025। चैत्र प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया…

18 hours ago

राजनांदगांव : राजनांदगांव छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई…

राजनांदगांव 30 मार्च 2025। मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के समाज कार्य विभाग से श्री छोटे लाल…

18 hours ago

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी…

देश की जनता को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है ‘मन की बात’…

18 hours ago