छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के पेयजल आपूर्ति में नहीं होगी कोई कमी..

अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 31 मई 2023 को मोहारा एनीकट के 5 गेट खोलने से लगभग 90000 क्यूबिक मीटर पानी बहा

Advertisements

  • जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के संबंधित कर्मचारी टाईम किपर एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव के कर्मचारी वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस किया गया जारी
  • बसंतपुर थाने में एफआईआर किया गया दर्ज
  • जांच प्रतिवेदन में अवैध खनिज, रेत का उत्ख्र्रनन नहीं होना पाया गया
  • रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग के साथ ही तीन पाली में लगाई गई निगरानी कर्मचारियों की ड्यूटी
  • राजनांदगांव 02 जून 2023। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 31 मई 2023 को मोहारा एनीकट के 5 गेट खोल दिये गये थे। गेट खोले जाने के पूर्व मोहारा एनीकट में 1.26 मि.घन मी. जल भराव था। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गेट खोले जाने पर लगभग 4-5 घण्टा गेट से पानी बह गया। जिससे एनीकट में लगभग 15 से.मी. पानी का लेबल कम हो गया एवं लगभग 90000 क्यूबिक मीटर पानी बह गया।
  • जिसकी सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग द्वारा तत्काल गेट को बंद करा दिया गया था। इस गेट की एक चाबी जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के संबंधित कर्मचारी टाईम किपर एवं एक चाबी नगर पालिक निगम राजनांदगांव के कर्मचारी वॉचमैन के पास रहती है।
  • जिसे शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा थाना प्रभारी बसंतपुर राजनांदगांव को प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया एवं ऑनलाईन एफआईआर 1 जून 2023 को थाना प्रभारी बसंतपुर राजनांदगांव को दर्ज कराया गया। वर्तमान में मोहारा एनीकट में 74 प्रतिशत जल भराव है। इससे राजनांदगांव शहर के पेयजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।

  • उप संचालक खनिज राजनांदगांव से भी प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। जिसके अनुसार संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें अधिकांशत: क्षेत्र में पानी भरा पाया गया तथा उस क्षेत्र में अवैध खनिज, रेत का उत्ख्र्रनन नहीं होना पाया गया। खनिज अमले द्वारा संबंधित क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है। आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव से भी प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है।

  • जिसके अनुसार मोहारा प्लांट इंचार्ज एवं सिफ्ट इंचार्ज को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग कराने के संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है। एनीकट में रात्रिकालीन निगरानी हेतु तीन पालियों में प्रत्येक पालियों में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एनीकट के आस-पास अंधेरा होने के कारण 250 वॉट का लाईट लगाया गया है। इसके अतिरिक्त अधिकारी-कर्मचारियों को सतत निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया है। इन परिस्थितियों के पश्चात भी राजनांदगांव शहर के पेयजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : गढ़चिरौली पुलिस और माओवादी मुठभेड में 05 कट्टर माओवादीयों कोे किया ढेर…

▪ आगामी विधानसभा आम चूनाव 2024 के पृष्ठभूमि में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की…

6 hours ago

राजनांदगांव : मोर मकान मोर आस योजनांतर्गत आवास का लाभ लेने अब 28 अक्टूबर तक निगम में दावाआपत्ति…

राजनांदगांव 22 अक्टूबर। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने नगर निगम राजनांदगांव द्वारा रेवाडीह, पेन्डीª,…

6 hours ago

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक वार्डो में शिविर…

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक प्रातः 11ः30 से…

6 hours ago

राजनांदगांव : खाद्य प्रतिष्ठानों में उचित रखरखाव नहीं पाए जाने पर 5 खाद्य व्यापारियों को नोटिस जारी…

*खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में दी जा रही दबिश* *- खाद्य…

7 hours ago

राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प कल 23 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2024। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 23 अक्टूबर 2024…

7 hours ago

राजनांदगांव : अवैध धान की आवक पर रोक लगाने के संबंध में निर्देश जारी…

*खरीफ विपणन वर्ष 2024-25* *- अवैध धान की आवक पर रोक लगाने के संबंध में…

7 hours ago

This website uses cookies.