छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राजस्व करो का ऑन लाईन संधारण एवं वसूली हेतु निगम सभागृह में प्रशिक्षण…

करदाताओं की सुविधा के लिये निगम की नवीन पहल

Advertisements

राजनंादगांव 10 अक्टूबर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सत प्रतिशत वसूली एवं करदाताओं की सुविधा के लिये नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता की पहल पर राजस्व डिमाण्ड दुरूस्तीकरण के साथ साथ राजस्व करों का ऑन लाईन संधारण तथा वसूली हेतु आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त श्री मोबिन अली के नेतृत्व में निगम सभागृह में राजस्व उप निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षकों तथा राजस्व अमला के लिये आज निगम सभागृह में बैक के अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।


आयुक्त श्री गुप्ता के नेतृत्व में विगत दो माह से डिमाण्ड दुरूस्तीकरण किया जा रहा है। जिसके तहत कर दाताओं के घर व प्रतिष्ठान के पास जाकर मोबाईल के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया गया और पूर्व के डिमाण्ड से मिलान की गयी, डिमाण्ड मिलान करने पर भिन्नता पाये जाने पर वर्तमान सत्यपान के आधार पर डिमाण्ड तैयार किया जा रहा है। साथ ही जिन घरों का डिमाण्ड मंे दर्ज नहीं है उनका भी सत्यापन उपरांत विवरणी भर दर्ज कराया जा रहा है।

मोबाईल के माध्यम से भौतिक सत्यापन उपरांत डिमाण्ड दुरूस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है, जिसकी समय समय पर आयुक्त श्री गुप्ता, उपायुक्त श्री मोबिन अली तथा राजस्व अधिकारी श्री अशोक देवांगन द्वारा समीक्षा की जा रही है।
इस वित्तीय वर्ष में शासन लक्ष्य के विरूद्ध वसूली हेतु एवं करदाताआंें की सुविधा के लिये ऑन लाईन वसूली किये जाने की तैयारी की जा रही है। इसी कडी मे आज निगम सभागृह में बैक के अधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षकों तथा राजस्व अमला को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण मंे उनके द्वारा कर्मचारियों को सम्पत्तिकर, समेकितकर, जलकर की मांग का ऑन लाईन संधारण करने संबंधी जानकारी दी गयी, साथ ही करदाताओं की सुविधा हेतु यू.पी.आई. वालेट, चेक, कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से करों का भुगतान की सुविधा कैसे उपलब्ध कराना है जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण लेकर राजस्व अमला करदाताओं को ऑन लाईन सुविधा के बारे में जानकारी देगे, ऑन लाईन सुविधा का लाभ मिलने से करदाता करों का भुगतान करने में रूचि लेंगे, क्यांेकि आज के युग में ऑन लाईन के माध्यम से ही खरीदी बिक्री की जा रही है, इस आधार पर कर अदायगी में भी करदाता इसका लाभ उठायेगे, जिससे निगम के राजस्व में वृद्धि होगी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नव निर्वाचित पार्षदों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न…

कार्यशाला में वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पार्षदों को दी गयी जानकारी राजनांदगांव 26…

18 hours ago

राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में समुचित सफाई के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 26 मार्च। सफाई निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज लखोली…

18 hours ago

राजनांदगांव : लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…

18 hours ago

राजनांदगांव : 31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…

18 hours ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…

18 hours ago

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न…

- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…

19 hours ago