राजनांदगांव: राजस्व वसूली हेतु निगम ने उठाये कडे कदम, बडे बकायादारों को भेजा नोटिस…

राजनांदगांव- 26 नवम्बर । नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने लंबे समय से करों का भुगतान नहीं करने वाले लगभग 50 हजार रूपये से उपर के बड़े बकायादारों को पूर्व में अनेको बार नोटिस दिया गया, नोटिस उपरांत भी बकायेदारों द्वारा राशि जमा नहीं की गयी। जिसपर वसूली हेतु कडे कदम उठाते हुये जिलाधीश महोदय को सूची प्रेषित किया। जिलाधीश महोदय द्वारा उक्त बकायेदारों को आर.सी.सी. (राजस्व वसूली पत्र) जारी करने तहसीलदार को पत्र प्र्रेषित किया गया।

Advertisements

इस संबंध में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार द्वारा बड़े बकायादारों वार्ड नं. 05 चिखली के श्री लखन धरडे आ. बालाराम का बकाया राशि रूपये 55,870.00 व केवल ईश्वरी आ. गोकुल चंदेल का बकाया राशि रूपये 50,403.00,वार्ड नं. 14 के श्री हरजीत सिंह का बकाया राशि रूपये 57976.00, वार्ड नं. 18 के श्री शशि भूषण रामनाथ गुप्ता का बकाया राशि रूपये 1,32,713.00 एवं श्री मैनुदीन जानी आ. सीरूदीन जानी का बकाया राशि रूपये 54142.00, वार्ड नं. 23 के एप्पल इंडो बिल्डर्स प्राथ.लि.ठाणे महाराष्ट्र के डायरेक्टर श्री निशिथ जैन आ. गौतमचंद जैन का बकाया राशि 304691.00, वार्ड नं. 25 के श्री वासुदेव प्रसाद गुप्ता का बकाया राशि रूपये 2,51,271.00,श्री शशिभूषण राजनाथ गुप्ता का बकाया राशि रूपये 84069.00, श्री रामचंद्र अग्रवाल का बकाया राशि रूपये 82,480.00, श्री गजानद मुरलीधर का बकाया राशि रूपये 77,304.00 रूपये, श्री मुलचंद ललवानी का बकाया राशि रूपये 63,902.00, श्री प्रकाश चंद बाल चंद छाबक का बकाया राशि रूपये 57,634.00, श्री मनीष कुमार का बकाया राशि रूपये 52,631.00 एवं श्री एम.ए. मोबिन का बकाया राशि रूपये 50,240.00, वार्ड नं. 26 श्री अशोक माधो लाल खण्डेलवाल का बकाया राशि 95,373.00 रूपये, वार्ड नं. 27 के श्री श्रवण कुमार देवीलाल शर्मा का बकाया राशि 70,540.00 रूपये, अंसारी होटल के श्री शकील अंसारी शहीद अंसारी का बकाया राशि 65,760.00 रूपये एवं श्री राधावल्लभ नंदलाल राठी का बकाया राशि 53,039.00 रूपये, वार्ड नं. 30 के श्री बुधुलाल पाडुंरंग मिश्रेकर का बकाया राशि 51,993.00 रूपये, वार्ड नं. 38 के श्रीमती फुलमती अनुपचंद जैन का बकाया राशि 65,669.00 रूपये, वार्ड नं. 44 के श्रीमती प्रभा देवी दुबे,क्रेता सम्पूरण बग्गा का बकाया राशि 65,230.00 रूपये एवं वार्ड नं. 47 के श्री लक्ष्मीचंद अमरचंद बाफना का बकाया राशि 1,95,607.00, श्री परसराम आ. परसादी सोनकर का बकाया राशि रूपये 19,5607.00 को आर.सी.सी. (राजस्व वसूली पत्र) जारी किया गया।

उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि तहसीलदार द्वारा जारी पत्र पर वार्ड नं. 36 के कन्हैया आ. राधेश्याम खण्डेलवाल बकाया राशि रूपये 67,691.00 एवं वार्ड नं. 41 के श्री नरेन्द्र लुनिया आ. उत्तमचंद लुनिया बकाया राशि रूपये 77,107.00 द्वारा निगम कोष में बकाया राशि जमा की गयी। आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने कडे निर्देश दिये है कि शेष बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं करने की स्थिति में छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में वर्णित प्रावधानानुसार सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। बकाया राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उत्पन्न क्षति तथा सम्पूर्ण हर्जे-खर्चे के लिए संबंधित भवन भूमि स्वामी एवं किराएदार स्वयं व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे तथा संबंधितो की सम्पत्ति कुर्की की भी कार्यवाही की जावेगी।

उन्होंने असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त बकाया कर एवं किराए की राशि का भुगतान नियत समय सीमा में अनिवार्य रूप से जमा करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने निगम सीमाक्षेत्रान्तर्गत निवासरत भवन एवं भूमि स्वामियों तथा निगम स्वामित्व के दुकानों के किराएदारों से अपने स्वामित्व की भवन व भूमियों के संपत्तिकर,समेकितकर एवं जलकर की सम्पूर्ण बकाया राशि तथा निगम स्वामित्व की दुकानों का सम्पूर्ण बकाया किराया का भुगतान अतिशीघ्र करने की अपील की है। करो का भुगतान नहीं करने की स्थिति में नल विच्छेदन की भी कार्यवाही की जायेगी।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव: मां पाताल भैरवी मंदिर में नौ कन्या पूजन कुलबीर छाबड़ा ने चुनरी ओढ़ाकर, महाप्रसादी बाटी…

राजनांदगांव। मां दस महाविद्या की कृपा से मां पाताल भैरवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी…

24 hours ago

राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी मंदिर में नौ कन्या पूजन कुलबीर छाबड़ा ने चुनरी ओढ़ाकर, महाप्रसादी बाटी…

राजनांदगांव। मां दस महाविद्या की कृपा से मां पाताल भैरवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी…

24 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की…

मिशन जल रक्षा जैसे निरंतर प्रयास जिले के लिए सार्थक पहल सिद्ध होंगे : विधानसभा…

1 day ago

राजनांदगांव : हत्या के आरोपी दामाद को किया गया गिरफ्तार…

 ग्राम दामाबंजारी की घटना हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद थाना छुरिया पुलिस की कार्यवाही…

1 day ago