छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम कोहका के आंगनबाड़ी केन्द्र में महतारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का किया गया सम्मान…

प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित पालक चौपाल में शिशुवती माताओं एवं गर्भवती महिलाओं में पौष्टिक आहार के प्रति किया गया व्यवहार परिवर्तन एवं जागरूक

Advertisements


राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कोहका के आंगनबाड़ी केन्द्र में महतारी सम्मान कार्यक्रम, पोट्ठा लईका पहल अभियान के अंतर्गत पालक चौपाल एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर गांव की महिलाओं का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया और आंगनबाड़ी केन्द्र में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सुपर वाइजर महिला बाल विकास श्रीमती हंसू साहू सेक्टर एवं संकुल समन्वयक ट्रांसफार्म रूरल इंडिया फाउंडेशन दीपक रंगारी ने कुर्सी दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
  कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित पोट्ठ लईका पहल अभियान के अंतर्गत पालक चौपाल का भी आयोजन किया गया।

पालक चौपाल में बच्चों के वजन में वृद्धि करने और सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए शिशुवती माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को व्यवहार परिवर्तन एवं जागरूक किया गया। पालक चौपाल कार्यक्रम में शिशुवती माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ तिरंगा भोजन, हरी साग-सब्जी खाने, विभिन्न प्रकार के दाल एवं फल तथा पौष्टिक आहार खाने के लिए सलाह दी गई। रेडी-टू-ईट से बने ठेठरी, लड्डू, अप्पे, चाकोली, चीला, उपमा, बर्फी, चुरमा, सेव जैसे विविध व्यंजन के बारे में बताया गया। महिलाओं को बताया गया कि रेडी-टू-ईट से बच्चों के लिए विभिन्न तरह के सुरूचिपूर्ण पौष्टिक व्यंजन बना सकते हैं। गुड़, चना, तिल का लड्डू, मुर्रा लड्डू, फरा, चीला तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से पौष्टिक व्यंजन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। भोजन में पालक, मेथी, लाल भाजी, मुनगा भाजी, करमत्ता भाजी, चेच भाजी, कांदा भाजी सहित विभिन्न प्रकार की भाजियां खाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर अरविन्द साकरे, कुमुदनी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला मास्कर, रश्मि डोंगरे, एवती सेन, पोषण सखी संगीता देवांगन, मितानिन पूर्णिमा, गीता, सुनीता मेश्राम, बिहान स्वसहायता समूह से सीता साहू, रानू साहू, चमेली साहू, कविता साहू, सोनबती, पुष्पा, उर्मिला, नीलम, लोकेश्वरी, नामेश्वरी, अगरबत्ती हल्वा, खेदिया सिन्हा उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

लालबाग पुलिस द्वारा ‘‘अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर…

9 hours ago

राजनांदगांव : साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए गए वापस…

साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए…

10 hours ago

राजनांदगांव : वार्डवासियों की समस्या का समाधान बताने आज ठा.प्यारेलाल स्कूल में 6 वार्ड के लिए समाधान शिविर का हुआ आयोजन…

सुुशासन तिहार - 2025 महापौर सहित निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं आयुक्त ने हितग्राहियों को…

11 hours ago

राजनांदगांव : बुद्ध जयंती की विधायक डाॅ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने दी बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे…

11 hours ago

राजनांदगांव : महापौर ने दी बुद्ध जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा…

11 hours ago

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं विभागीय विषय के संबंध मेंं बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 10 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी…

12 hours ago