कलेक्टर ने प्रतियोगिता आयोजित कराने नोडल अधिकारियों की नियुक्त
राजनांदगांव 11 मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 8, 9 एवं 10 अप्रैल 2022 को शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में किया जाएगा।
ग्राम पंचायत स्तरीय एवं जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ग्राम पंचायत स्तरीय एवं जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता संपन्न कराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए जनपद स्तर पर चयनित रामायण मंडली की सूची उपलब्ध कराने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मंडलीयों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च से 15 मार्च 2022 तक किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च से 31 मार्च 2022 में किया जाएगा। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2022 के बीच किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय एवं जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित तिथियों के मध्य कराकर जनपद पंचायत स्तर पर चयनित रामायण मंडली की सूची जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर को 31 मार्च तक उपलब्ध कराने कहा गया है।
- सुशासन तिहार के माध्यम से मिल रही अच्छी सुविधाराजनांदगांव 09 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत…
मां भानेश्वरी देवी के त्याग और तपस्या से समाज को मिला आशीर्वाद - उप मुख्यमंत्री-…
सुशासन तिहार- डोंगरगांव के ग्राम दीवानभेड़ी में समाधान शिविर संपन्न- ग्रामीणों से प्राप्त 2902 आवेदनों…
बच्चों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर गली भ्रमण किया* *मां भानेश्वरी देवी मंदिर…
राजनांदगांव । श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर…
राजनांदगांव 09 मई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में…
This website uses cookies.