छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : रात में थाना पहुँचे पुलिस कप्तान, सो रहे थे जवान, फिर क्या हुआ पढ़िए खबर…


-पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा थानों का किया गया औचक निरक्षण।

Advertisements

ड्यूटी में लपरवाही बरतने वाले 02 आरक्षकों को किया निलंबित और ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों को किया पुरस्कृत।

राजनांदगांव – बीते रात्रि को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के साथ शहर के थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस चौकी चिखली पहुंचने पर ड्यूटी में तैनात आर. क्र. 1511 वीरेंद्र यादव को सोते पाये जाने पर निलंबित किया।

तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा राजनांदगांव शहर का भ्रमण करते हुये थाना सोमनी पहुंचे, जहां ड्यूटी में तैनात आर. क्र. 1426 सुनील कुमार गावडे, नव आरक्षक क्र. 1886 मुकेश यादव को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करते पाये जाने पर 500-500/-रूपये नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

उसके बाद पुलिस अधीक्षक देहात थाना/चौकी का भ्रमण करते हुये पुलिस चौकी सुरगी पहुंचे जहां आर. क्र. 97 राजा राम यादव ड्यूटी के दौरान सोते पाये जाने पर उसे निलंबित किया। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रात्रि में शहर का गस्त करते हुए थाना/चौकी का औचक निरीक्षण किया।

पुलिस चौकी चिखली एवं पुलिस चौकी सुरगी के रात्रि गस्त प्रभारी का स्पष्टीकरण लिया एवं ड्यूटी पर तैनात आरक्षक जो सोते पाए गए उन्हें निलंबित कर पुलिस लाईन अटैच किया गया तथा ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों को पुरस्कृत किया गया।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

12 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

12 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

12 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

12 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

12 hours ago