छत्तीसगढ़

राजनांदगांव :रेशम कीट पालन कर उद्योग किया स्थापित,रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बघेरा में उद्यमिता के खुले नये आयाम

राजनांदगांव । शासन के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और उद्यमिता के केन्द्र बन रहे हैं। शासन की रीपा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की सोच साकार हुई है। ग्राम बघेरा के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में उद्यमिता के नये आयाम खुले हैं और वहां विभिन्न गतिविधियों के लिए अधोसंरचना विकसित की गई है। बघेरा रीपा गौठान में रेशम धागाकरण, सिलाई यूनिट, बोरा निर्माण उद्योग संचालित है। वहीं नोट बुक ए4 पेपर, बाइडिंग सामग्री, कारपेंटर यूनिट, सीएससी सेंटर फेब्रिकेशन यूनिट, सिलाई यूनिट, मोजा यूनिट गतिविधियां संचालित होने की ओर अग्रसर है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में रीपा के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजना रीपा ग्रामीण औद्योगिक पार्क अंतर्गत राजनांदगांव जिले के ग्राम बघेरा की 15 महिलाएं जो खेती किसानी, मजदूरी एवं घर का कार्य करती थी। शासन की योजनाओं से उनमें जागृति आयी है। बिहान योजना अंतर्गत महिलाओं ने एक आशावादी सोच के साथ अपने समूह को मजबूत किया। जिसके लिए ये महिलाएं रेशम धागाकरण के लिए रेशम एवं हाथकरघा विभाग से संपर्क कर प्रशिक्षण प्राप्त कर नारी शक्ति टशर सिल्क मटका स्पिनर समूह केंद्र स्थापित किया। रीपा में नारी शक्ति टशर सिल्क मटका स्पिनर समूह का गठन कर रेशम धागा निर्माण उद्योग स्थापित कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Advertisements


राजनांदगांव के बघेरा में अन्य गतिविधियों के अलावा रेशम धागाकरण में 15 महिलाएं काम कर रही हैं। जिससे 4 लाख 50 हजार रूपए प्रोडक्शन, 3 लाख 40 हजार रूपए बिक्री एवं 1 लाख 40 हजार रूपए का लाभ हुआ है। आने वाले समय में और भी महिलाएं इस योजना से जुड़कर कार्य करेंगी। इस योजना ने ग्रामीण महिलाओं को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया है। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की राह में कदम बढ़ाए हंै। जो प्रदेश के समेकित विकास को दर्शाता है। इन महिलाओं ने रेशम धागा उत्पाद केंद्र के अतिरिक्त गौठान की भूमि पर 10 एकड़ जमीन में शहतूत की खेती के लिए वृक्षारोपण किया है। जिसमे से शहतूत उत्पादन के साथ पेड़ की पत्तियों में रेशम कीट का पालन कर रही हैं और उद्योग स्थापित करने की पहल की है। ये महिलाएं सफल उद्यमी के रूप में अपनी एक पहचान बना ली है।

बिहान योजना के तहत साक्षी स्वसहायता समूह से जुड़कर 30 महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई कर आय के साधन में वृद्धि की है। महिलाओं ने देखा कि एप्रॉन की बहुत अधिक मांग है। जिसके निर्माण के लिए ट्रेनिंग लेकर मशीन क्रय की, आज ये महिलाए स्वयं का केंद्र स्थापित कर एप्रॉन का निर्माण कर राजनांदगांव के अतिरिक्त दुर्ग, रायपुर में सप्लाई कर रही हैं। साथ ही दुर्ग से कपड़ा लेकर भी सिलाई की जा रही है। जिससे 75 हजार रूपए का फायदा हो रहा है। रेडिमेड कपड़ा निर्माण उद्योग स्थापित कर अपनी एक अलग पहचान बना रही हंै। आने वाले समय में और भी महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी।

बिहान योजना के तहत 10 महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़कर गोबर खाद से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर अपनी आमदनी में वृद्धि की है। महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट की पैकिंग के लिए बोरी की आवश्यकता को देखते हुए बोरी निर्माण का निर्णय लिया। जय माता रानी स्वसहायता समूह की महिलाओं ने स्वयं के बोरी निर्माण केंद्र का निर्णय लिया और ट्रेनिंग लेकर मशीन क्रय किया। आज ये महिलाएं स्वयं के गौठान के अतिरिक्त आसपास के 112 गौठानों में भी बोरी सप्लाई कर रही है। प्रति गौठान लगभग 200 बोरी एक माह में उपयोग होती है। इस प्रकार लगभग 24 हजार बोरी प्रतिमाह खपत है। महिलाओं ने बताया कि अभी उनके पास 20 हजार बोरी का आर्डर प्राप्त हुआ है। आने वाले समय में और भी महिलाएं इस योजना से जुड़कर कार्य करेंगी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

14 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

16 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

16 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

16 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

16 hours ago

This website uses cookies.