राजनांदगांव: लाईट, माईक एवं डेकोरेशन की दुकान से बदली पुष्पा सिन्हा की तकदीर, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बिहान से मिला हौसला…

राजनांदगांव- 28 दिसम्बर 2020।  लाईट, माईक एवं डेकोरेशन की दुकान से श्रीमती पुष्पा सिन्हा की तकदीर बदली। छुरिया विकासखंड के ग्राम अरजकुंड की श्रीमती पुष्पा सिन्हा ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया।

Advertisements

श्रीमती पुष्पा सिन्हा ने बताया कि मां संतोषी स्वसहायता समूह में जुडऩे से पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। बिहान समूह मेें जुडऩे के बाद उनके जीवन में परिवर्तन आया। अपने परिवार के लिए आजीविका का साधन जुटाने के लिए हिम्मत और हौसला मिला। श्रीमती पुष्पा सिन्हा ने स्वयं का व्यवसाय करने के विचार से लाईट माईक एवं डेकोरेशन के छोटा से दुकान की शुरूआत की। धीरे-धीरे समूह से ऋण एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से 1 लाख 50 हजार रूपए लेकर अपने लाईट माईक एवं डेकोरेशन की दुकान को बढ़ाया।

वर्तमान में लाईट माईक डेकोरेशन से उनके परिवार को लगभग 4 हजार रूपए प्रतिमाह की आय मिल रही है। जिससे वह अपनी परिवार को सही ढंग से चला पा रही हैं। श्रीमती पुष्पा सिन्हा के अनुसार बिहान में जुडऩे के पश्चात् उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार एवं परिवर्तन हुआ और वे आत्मनिर्भर बनीं। उन्होंने बताया कि वे भविष्य में अच्छा घर बनाना चाहती हैं और जमीन खरीदना चाहती हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

3 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

3 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

3 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

3 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

3 hours ago